विज्ञापन
This Article is From Jul 14, 2021

UP: ATM लूटने आए अपराधियों ने गश्‍त कर रहे दारोगा पर गोली चलाई, एक महिला भी थी वारदात में शामिल

बदमाशों की फायरिंग में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार घायल हो गए उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.दारोगा खतरे से बाहर है.

UP: ATM लूटने आए अपराधियों ने गश्‍त कर रहे दारोगा पर गोली चलाई, एक महिला भी थी वारदात में शामिल
ATM के अंदर गैस कटर मशीन से एटीएम काटने की कोशिश के साक्ष्य मिले हैं (प्रतीकात्‍मक फोटो)
  • फायरिंग में घायल दारोगा अस्‍पताल में भर्ती, खतरे से बाहर
  • आंवला की घटना, फुटेज में दिखे एक महिला और दो पुरुष
  • अपराधियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई
बरेली:

UP: उत्‍तर प्रदेश (UP) के बरेली जनपद में रात को गश्त कर रहे दारोगा पर बैंक का ATM काट रहे वाले बदमाशों ने गोलियां चला दीं, जिससे वह घायल हो गए. बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह साजवाण ने बुधवार को बताया कि यूपी के आंवला में घंटाघर भूमि विकास बैंक के पास ऑल बैंकिंग एटीएम के बाहर रात मंगलवार रात करीब दो बजे एक संदिग्ध व्यक्ति को खड़ा देख गश्त कर रहे उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने उससे ATM के बाहर खड़े होने का कारण पूछा. इसी दौरान आनन-फानन में ATM के अंदर से आए एक महिला और पुरुष ने दारोगा पर गोलियां चलानी शुरू कर दी. गोली चलाते हुये बदमाश फरार हो गए.

नोएडा : हथौड़ा लेकर ATM लूटने की कोशिश, सायरन बजने पर भागे बदमाश

उन्होंने बताया कि बदमाशों की फायरिंग में उप निरीक्षक प्रवीण कुमार घायल हो गए उन्हें बरेली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है.एसएसपी सजवाण ने बताया कि दारोगा अब खतरे से बाहर है. पुलिस टीम ने ऑल बैंकिंग एटीएम के अंदर छानबीन के दौरान पाया है कि दारोगा पर फायरिंग करने वाले अपराधियों के निशाने पर ATM था. ATM के अंदर गैस कटर मशीन से एटीएम काटने की कोशिश के साक्ष्य मिले हैं. CCTV फुटेज में एक महिला व दो पुरुष देखे गये हैं .उन्होंने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों तक पहुंचने को कई पुलिस टीमें गठित कर दी गई हैं.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP, ATM Loot, Firing On Policeman
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com