विज्ञापन
This Article is From Jul 05, 2017

राष्ट्रपति चुनाव : SP,BSP राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर रामनाथ कोविंद का समर्थन करें - श्रीकांत शर्मा

शर्मा ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश को पहली बार अपना राष्ट्रपति बनाने का स्‍वर्णिम अवसर मिला है.

राष्ट्रपति चुनाव : SP,BSP राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर रामनाथ कोविंद का समर्थन करें - श्रीकांत शर्मा
फाइल फोटो
बलिया: उत्‍तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने सपा और बसपा से राजनीतिक विरोध से ऊपर उठकर राजग की ओर से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रामनाथ कोविंद का समर्थन करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार आपसी सहयोग से राम मंदिर मामले के हल के लिये पहल करेगी.

शर्मा ने आज पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि उत्‍तर प्रदेश को पहली बार अपना राष्ट्रपति बनाने का स्‍वर्णिम अवसर मिला है. उत्‍तर प्रदेश के लोग राम नाथ कोविंद को उम्मीदवार बनाये जाने से गौरवान्वित हैं. ऐसे में सपा और बसपा को भी व्यक्तिगत राजनीति से ऊपर उठकर राजग के उम्मीदवार का समर्थन करना चाहिये.

राम मंदिर निर्माण को लेकर पूछे गये सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से राम मंदिर का निर्माण देश हित में है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आपसी सहयोग के आधार पर राम मंदिर का निर्माण हो, इसके लिये योगी सरकार पहल करेगी.

ऊर्जा के क्षेत्र में योगी सरकार के कदमों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना की तर्ज पर योगी सरकार हर घर को अंधकार से मुक्ति दिलायेगी. उन्होंने कहा कि सभी को बिजली कनेक्शन दिया जायेगा, जिसमें  बीपीएल परिवार को नि:शुल्क दिया जायेगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com