विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2019

UP के मंत्री बोले- पाप धोने के लिए कुंभ में गंगा स्नान कर रही योगी सरकार, SP-BSP से चार गुना ज्यादा है भ्रष्टाचार

राजभर ने प्रयागराज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किए जाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिये कुंभ में गंगा स्नान कर रही है.

UP के मंत्री बोले- पाप धोने के लिए कुंभ में गंगा स्नान कर रही योगी सरकार, SP-BSP से चार गुना ज्यादा है भ्रष्टाचार
गंगा में स्नान करते सीएम योगी आदित्यनाथ.
बलिया:

भाजपा (BJP) की सहयोगी सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) ने बुधवार को एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा. राजभर ने प्रयागराज में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और उनकी कैबिनेट के मंत्रियों द्वारा गंगा स्नान किए जाने पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि योगी सरकार अपने पाप धोने के लिये कुंभ में गंगा स्नान कर रही है. 

उन्होंने दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार में सपा और बसपा सरकार की तुलना में चार गुना अधिक भ्रष्टाचार है. अक्सर अपनी ही सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने वाले राजभर ने कहा कि योगी सरकार के मंत्रिपरिषद सदस्य कुम्भ में अपना पाप धोने के लिए गए थे. जनता से वादाखिलाफी भी पाप है. इसी को धोने का काम योगी सरकार के मंत्रियों ने किया है.

योगी आदित्यनाथ ने मंत्रियों संग कुंभ में लगाई डुबकी, तो शशि थरूर बोले- इस संगम में सब नंगे हैं

दरअसल योगी मंत्रिपरिषद के सदस्यों ने मंगलवार को कुम्भ में गंगा स्नान किया था. केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार द्वारा अयोध्या में अधिगृहीत भूमि को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर किये जाने के बारे में पूछे गये सवाल पर राजभर ने कहा कि यह जनता को बेवकूफ बनाने की कवायद है. 

NDA में टूट के संकेत? BJP की सहयोगी पार्टी ने कहा- प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल गांधी हैं फिट

बता दें, ओम प्रकाश राजभर ने मंगलवार को प्रयागराज में हुई कैबिनेट बैठक से दूरी बनाये रखी. बाद में उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने जो मुद्दे उठाये थे सरकार ने उसे नजरअंदाज किया. राजभर ने कहा, 'मैं कैबिनेट की बैठक में नहीं गया क्योंकि मैने जिन मुद्दो को मंत्रिमंडल में रखना चाहता था उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया जबकि अन्य मुद्दों पर बैठक में विचार किया गया.' साथ ही उन्होंने कहा कि 'आर्थिक रूप से पिछड़े सामान्य वर्ग को आरक्षण देने का विधेयक 48 घंटे में बिना किसी कमेटी या जांच के लागू कर दिया गया लेकिन पिछड़ों में जो गरीब है उन्हें पूरी तरह से नजरअंदाज कर दिया गया. भाजपा को अपना वायदा पूरा करना चाहिये.' 

उनसे पूछा गया कि क्या वह भविष्य में कैबिनेट की बैठकों में शामिल होंगे इस पर उन्होंने कहा कि यह इस बात पर निर्भर करेगा कि राज्य सरकार उनकी मांग पर क्या रूख अपनाती है.

(इनपुट- भाषा)

ओम प्रकाश राजभर ने बीजेपी को फिर दिखाई 'आंख', कहा-मांगें नहीं मानी तो यूपी में लड़ेंगे अकेले

VIDEO- यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ और उनके मंत्रियों ने कुंभ में लगाई डुबकी

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yogi Adityanath, Om Prakash Rajbhar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com