जनता दल यूनाइटेड ने यूपी की मैनपुरी संसदीय सीट के उपचुनाव में समाजवादी पार्टी (SP) की उम्मीदवार डिंपल यादव का समर्थन करने का ऐलान किया है. जेडीयू के केंद्रीय कार्यालय से जारी बयान में कहा गया है कि मुलायम सिंह यादव के असामयिक निधन से रिक्त हुई मैनपुरी सीट पर उप-चुनाव में विपक्षी एकता की मुहिम की मजबूती के लिए जनता दल (यूनाइटेड) ने सपा उम्मीदवार डिंपल यादव का समर्थन करने का फैसला किया है. जेडीयू नेता और बिहार के सीएम नीतीश कुमार की ओर से यह फैसला किया गया है. पार्टी मैनपुरी के सम्मानित वोटरों एवं जद(यू) कार्यकर्ताओं से अनुरोध करती है कि वे समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार का साथ दें और बीजेपी को हराने का काम करें.
गौरतलब है कि पिछले सप्ताह जेडीयू ने BJP और अन्य सभी दलों से उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की डिंपल यादव के खिलाफ उम्मीदवार न उतारने की अपील की थी. JDU ने कहा था कि यह दिवंगत नेता मुलायम सिंह यादव के लिए ‘सच्ची श्रद्धांजलि' होगी. यादव इस सीट का प्रतिनिधित्व करते रहे थे. सपा के मुखिया और अपने समय के सबसे बड़े समाजवादी नेताओं में से एक मुलायम सिंह यादव के निधन के कारण मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से उपचुनाव कराना पड़ा है. उपचुनाव 5 दिसंबर को होगा. जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने कहा था कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री किसानों और मजदूर वर्ग के बड़े नेता थे तथा उनके योगदान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित विभिन्न दलों के नेताओं ने स्वीकार किया है.उन्होंने कहा था, ‘‘हम भाजपा और बसपा सहित सभी दलों से (मैनपुरी सीट से) चुनाव न लड़ने और डिंपल यादव का समर्थन करने की अपील करते हैं. यह मुलायम सिंह यादव को सच्ची श्रद्धांजलि होगी.''
-
मोहिनी डे के म्यूजिक से सजी NDTV वर्ल्ड समिट 2026 की शुरुआत -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी से जयशंकर तक... NDTV के मंच पर आज दुनिया की नजर -
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
NDTV World Summit का हुआ आगाज... डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड समेत पहले दिन किन मुद्दों पर हो रही बात? -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मैनपुरी सीट पर नेताजी मुलायम सिंह यादव का हमेशा दबदबा रहा. 2 अक्टूबर 1992 को मुलायम सिंह यादव ने सपा का गठन किया. इसके ठीक बाद उन्होंने मैनपुरी लोकसभा सीट पर 1996 में चुनाव लड़ा और जीता. नेताजी ने हमेशा सैफई को जन्मस्थली तो वहीं मैनपुरी को हमेशा अपनी कर्मस्थली माना था.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं