विज्ञापन
This Article is From Jul 26, 2017

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे यूपी की संस्थाओं के नाम

योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल का नाम परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय के नाम पर करने की घोषणा की.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया ऐलान, शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे यूपी की संस्थाओं के नाम
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की ​विभिन्न संस्थाओं के नाम देश के शहीदों के नाम पर रखे जाने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि स्कूली बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र भावना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की प्रेरक जानकारियां भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए.

योगी ने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा, 'विद्यार्थियों को स्कूली शिक्षा के साथ-साथ राष्ट्र भावना से जुड़ी विभिन्न पहलुओं की प्रेरक जानकारियां भी उपलब्ध कराई जानी चाहिए, जिससें नई पीढ़ी में राष्ट्र भक्ति की भावना प्रबल हो सके.' उन्होंने लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश सैनिक स्कूल का नाम परमवीर चक्र विजेता कैप्टन मनोज पाण्डेय के नाम पर करने की घोषणा की.
यह भी पढ़ें
योगी सरकार बीपीएल परिवारों को मुफ्त बिजली कनेक्शन देगी

योगी ने कहा कि प्रदेश में विभिन्न संस्थाओं के नाम अब देश के शहीदों के नाम पर रखे जाएंगे. भारत माता की रक्षा में शहीद होने वाले सैनिकों के परिवारीजनों को राज्य सरकार हरसंभव मदद उपलब्ध कराएगी.
यह भी पढ़ें
यूपी के 1.78 लाख शिक्षामित्रों ने अपने भाग्य का फैसला योगी सरकार के पाले में डाला

प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक एवं मुख्यमंत्री ने कारगिल शहीद स्मृति वाटिका में कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों की प्रतिमाओं पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर काकोरी कांड और कारगिल युद्ध के शहीदों के परिवारजनों को सम्मानित भी किया गया.

VIDEO : राम मंदिर मुद्दे पर योगी का बयान
योगी ने कहा कि सैनिकों का बलिदान राष्ट्र का जीवन होता है. भारत का इतिहास शौर्य और पराक्रम का इतिहास रहा है. हर कालखंड में यहां के सपूतों ने अपनी ताकत का लोहा मनवाया है.

राज्यपाल नाईक ने कहा, 'सैनिक हमारे देश की शान हैं. देश की एकता और अखंडता की रक्षा करना वे अपना सबसे पुनीत कार्य समझते हैं. हम सभी के लिए ये वीर सैनिक प्रेरक हैं, इनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है.'

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com