विज्ञापन
This Article is From May 30, 2017

यूपी : 12वीं कक्षा में फेल होने पर 19-वर्षीय छात्रा ने ज़हर खाकर कर ली आत्महत्या

कोतवाली पुलिस प्रभारी मनोज यादव के मुताबिक ज़हर खा लेने के बाद शिवानी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

यूपी : 12वीं कक्षा में फेल होने पर 19-वर्षीय छात्रा ने ज़हर खाकर कर ली आत्महत्या
प्रतीकात्मक चित्र
मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश): उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले के कल्लेरपुर गांव में एक 19-वर्षीय लड़की ने 12वीं कक्षा की परीक्षा में फेल होने के बाद कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली.

कोतवाली पुलिस प्रभारी मनोज यादव के मुताबिक ज़हर खा लेने के बाद शिवानी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया.

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में भी एक 30-वर्षीय व्यक्ति ने पारिवारिक विवाद के चलते सोमवार शाम को कथित तौर पर ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. यह घटना शामली जिले के थाना भवन कस्बे की है. बताया गया है कि सोनू अपनी पत्नी के साथ विवाद को लेकर तनाव में था, और पत्नी के अपने माता-पिता के घर चले जाने और वापस नहीं लौटने पर सोनू ने यह कदम उठाया.

पुलिस ने बताया कि तीसरी घटना में जिले के भैंस गांव में एक 60-वर्षीय व्यक्ति ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली. वेदप्रकाश नाम के इस व्यक्ति का शव अभी तक बरामद नहीं हो सका है.

(इनपुट भाषा से भी)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com