उत्तर प्रदेश में RSS नेता संग बदसलूकी करना पुलिसकर्मियों पर भारी पड़ गया. बरेली में RSS के एक नेता की कथित तौर पर पिटाई करने के मामले में चार पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है जबकि दो पुलिस सब इंस्पेक्टर्स को सस्पेंड करने के लिए राज्य चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है, मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के दीनदयाल नगर इकाई के विद्यार्थी प्रमुख आयुष चौहान को शराबी बताकर पुलिस द्वारा कथित पिटाई के मामले में यह कार्रवाई की गई है.
Read Also: मथुरा में आरएसएस, भाजपा कार्यकर्ताओं की पुलिस के साथ झड़प
शुक्रवार की रात बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने बताया कि सिपाही अवनीश कुमार, सिपाही दीपक डांगी, अतुल और जालिम सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है. उन्होंने बताया कि करगेना पुलिस चौकी प्रभारी अजब सिंह और मणिनाथ चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार को सस्पेंड के अप्रूवल के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को चिट्ठी भेजी गई है.
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Read Also: केरल में झड़प में आरएसएस कार्यकर्ता की मौत
गौरतलब है कि आयुष चौहान को एक शराबी द्वारा परेशान किया जा रहा था. आयुष उसे पकड़कर करगैना पुलिस चौकी में ले गए थे, वहां मौजूद चौकी प्रभारी अजब सिंह और चार सिपाहियों ने उल्टे आयुष चौहान को हवालात में कर बंद कर दिया कि यह शराब के नशे में धुत हैं, जबकि मेडिकल रिपोर्ट में आया के आयुष चौहान शराब नहीं पिए हुए थे. बरेली के भाजपा के नेता एवं महापौर उमेश गौतम, बरेली नगर के विधायक डॉ अरुण कुमार और विधायक राजेश मिश्रा दल बल के साथ करगैना पुलिस चौकी के पास, बदायूं रोड पर धरने पर बैठ गए थे जिसे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्तक्षेप से समाप्त कराया गया.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं