लखनऊ:
बीएसपी प्रमुख मायावती ने शनिवार को लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विरोधी दलों पर हमले करते हुए कहा कि केंद्र की नीतियों से जनता नाराज है. गरीब और पिछड़े पीएम मोदी से नाराज हैं. साथ ही उन्होंने सपा और कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि यूपी की कानून व्यवस्था चौपट हो रही है.
मायावती द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई मुख्य बातें...
मायावती द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही गई मुख्य बातें...
- सपा का शासन अराजक रहा है.
- उन्होंने प्रदेश की जनता से पूछा, क्या आप दागी चेहरों को वोट देंगे?
- प्रदेश में गुंडागर्दी, सांप्रदायिक दंगे और अपराध बढ़े.
- सपा के शासन में प्रदेश में 500 छोटे-बड़े दंगे हुए.
- पुत्रमोह में मुलायम नाटक कर रहे हैं.
- नाटकबाजी से मुलायम अखिलेश का दाग धोना चाहते हैं.
- सपा में अंदरुनी कलह ध्यान भटकाने के लिए किया गया.
- प्रदेश में कांग्रेस पूरी तरह से ऑक्सीजन पर है.
- यूपी में कांग्रेस की हालत बहुत खराब हो चुकी है.
- सपा भी अब एक डूबती हुई नैया रह गई है.
- अब सपा का सत्ता में लौटना असंभव है.
- बीजेपी के साथ मिलकर सपा राज करने की कोशिश में है.
- दंगों मेें शामिल बीजेपी नेताओं को सपा ने बचाया.
- कांग्रेस ने दागी चेहरे को माना अपना नेता.
- सपा ने दागियों को टिकट दिए.
- शिवपाल यादव को बलि का बकरा बनाया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
बीएसपी, मायावती, यूपी चुनाव 2017, सपा, भाजपा, कांग्रेस, BSP, Mayawati, UP Elections 2017, Samajwadi Party, BJP, Congress, Akhilesh Yadav, Mulayam Singh