उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के मंगलवार को 118 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या 2,880 हो गई है. स्वास्थ्य विभाग की ओर से देर शाम जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया गया है कि 987 लोग स्वस्थ होकर अपने घरों को चले गए हैं जबकि कोरोना वायरस से 56 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अभी 1836 मरीजों का इलाज चल रहा है. बुलेटिन में बताया गया कि सबसे ज्यादा 16 मौतें आगरा में हुईं. मेरठ और मुरादाबाद में सात-सात, फिरोजाबाद में तीन, कानपुर में पांच मथुरा में चार और गाजियाबाद में दो लोगों की मौत संक्रमण की वजह से हुई है.
बता दें कि देश में जारी लॉकडाउन (COVID-19 Lockdown) के बावजूद संक्रमितों के आंकड़े में हर दिन काफी तेजी से इजाफा हो रहा है. संक्रमितों का आंकड़ा 46 हजार पार कर गया है. मंगलवार शाम को स्वास्थ्य मंत्रालय (Health Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 46711 हो गई है.
पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3875 नए मामले सामने आए हैं और 194 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 1583 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 13161 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं