- योगी कैबिनेट की बैठक में सरकारी वकीलों की फीस और भत्तों में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगेगी
- जिला कोर्ट से सुप्रीम कोर्ट तक सरकारी अधिवक्ताओं की फीस में वृद्धि 2012 और 2016 के बाद पहली बार की जाएगी
- जिला न्यायालयों में सरकारी वकीलों की मासिक रिटेनरशिप नौ हजार से बढ़ाकर चौदह हजार रुपये करने का प्रस्ताव है
उत्तर प्रदेश में बुधवार यानी कि आज योगी कैबिनेट की अहम बैठक होनी है. इस बैठक की अध्यक्षता सीएम योगी करेंगे. बैठक में 15 से ज्यादा प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है. जिसमें एक अहम प्रस्ताव सरकारी वकीलों की फीस बढ़ाए जाने को लेकर भी है. जानकारी के मुताबिक, जिला कोर्ट से लेकर हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में यूपी सरकार की पैरवी करने वाले सरकारी अधिवक्ताओं की फीस और भत्तों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की जा सकती है. बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लहने की संभावना है. दरअसल जिला कोर्ट के महाधिवक्ता की फीस साल 2012 और अधिवक्ताओं की फीस साल 2016 से नहीं बढ़ी है.
यूपी के सरकारी वकीलों की बढ़ेगी फीस
बता दें कि जिला न्यायालयों में तैनात सरकारी वकीलों को हर महीने 9 हजार रुपये रिटेनरशिप मिलता है, जिसे बढ़ाकर अब 14 हजार रुपये तक किया जा सकता है. वहीं प्रति हियरिंग फीस भी 1650 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये की जा सकती है. वहीं एडिशनल डिस्ट्रिक्ट गवर्नमेंट एडवोकेट्स की रिटेनरशिप 7,200 रुपये से बढ़ाकर 11000 रुपये हो सकती है. उनको प्रति सुनवाई फीस 1,500 रुपये से बढ़ाकर 2,300 रुपये दी जा सकती है. वहीं एडवोकेट जनरल को वर्तमान में 75 हजार रुपये महीना रिटेनरशिप मिलता है, जिसे बढ़ाकर 1.25 लाख रुपये किए जने का प्रस्ताव है. वहीं उनकी प्रति हियरिंग फीस 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 60 हजार रुपये हो सकती है.
- सरकारी वकीलों की फीस 50% बढ़ाने का प्रस्ताव
- यूपी के 5 जिलों में नई जेल बनाने का प्रस्ताव
- खाद्य और रसद विभाग का मक्का क्रय नीति प्रस्ताव
- चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के दंत संवर्ग सेवा नियमावली में परिवर्तन का प्रस्ताव
- लखनऊ के मोहनलालगंज में सब रजिस्ट्रार ऑफिस के लिए जमीन आवंटन का प्रस्ताव
- नमामि गंगे और ग्रामीण जलापूर्ति विभाग
- ऊर्जा, परिवहन और मंडी विभाग से जुड़े प्रस्ताव
आज शाम 5 बजे योगी कैबिनेट की अहम बैठक
बता दें कि योगी कैबिनेट की अहम बैठक लखनऊ में सीएम योगी के आवास पर शाम 5 बजे होगी. इस दौरान कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगेगी. इस दौरान प्रजेंटेशन बैठक भी होगी. वहीं रात 8.30 बजे पुलिस महानिदेशक पीएसी में बैठक होनी है.
ये भी पढ़ें- VIDEO: 'जो बोली से नहीं माना, वो गोली से मान गया' - माफियाओं पर फिर बरसे CM योगी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं