उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के नोएडा जिले में शनिवार सुबह बड़ा बस हादसा हो गया, जब यात्रियों से भरी बस पलट (Bus Overturn) गई. इसमें एक यात्री की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हैं. खबरों के मुताबिक, थाना सूरजपुर क्षेत्र के तिलपता गोल चक्कर के निकट शनिवार सुबह ये सड़क दुर्घटना हुई. पुलिस का कहना है कि बस में एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारी सवार थीं और वो रास्ते में पलट गई. इस हादसे में 20 साल की युवती की मौत हो गई. कई महिला कर्मियों को चोट आई है. उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस का कहना है कि एक कंपनी की करीब 25 महिला कर्मचारियों को लेकर एक बस सुबह गाजियाबाद के धौलाना से नोएडा जा रही थी. तिलपता गोल चक्कर के पास बस बेकाबू होकर पलट गई. इस घटना में बस में सवार 20 वर्षीय युवती टीना की मौत हो गई जबकि ममता, रितु, काजल और सपना सहित कई महिलाएं जख्मी हो गईं.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
हादसे में घायल चार महिलाओं की हालत गंभीर बनी हुई है. घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. बस चालक मौके से फरार है और बस को क्रेन की सहायता से हटाकर यातायात को सामान्य किया गया है. गौतम बुद्ध नगर पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं