विज्ञापन

आजीवन कारावास और संपत्ति जब्त, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग की खैर नहीं

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले नकल माफिया और सॉल्वर गैंग को चेतावनी जारी की गई है. परीक्षा के दौरान सॉल्वर पकड़े गए तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने इसे लेकर जानकारी दी है.

आजीवन कारावास और संपत्ति जब्त, यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा में सॉल्वर गैंग की खैर नहीं
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने जारी की सख्त चेतावनी

यूपी में होने वाले अलग-अलग एग्जाम में नकल और सॉल्वर की समस्या से निपटने की पूरी तैयारी हो चुकी है. उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा से पहले बेहद सख्त चेतावनी जारी की है. सिपाही भर्ती परीक्षा में सॉल्वर बनकर बैठने वालों की संपत्ति जब्त की जा सकती है. क्वेश्चन पेपर से जुड़ी जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करना भी अपराध माना जाएगा. यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की तरफ से ये जानकारी दी गई है. आने वाले 8 से 10 जून के बीच यूपी कांस्टेबल भर्ती परीक्षा होने वाली है, जिसे लेकर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी की गई है. 

संपत्तियां हो जाएंगीं कुर्क

यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने एग्जाम के पहले सख्त चेतावनी दी है कि अगर परीक्षा के दौरान कोई व्यक्ति बतौर सॉल्वर पकड़ा जाता है तो उसकी चल-अचल संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा. इसके लिए विवेचक अपनी रिपोर्ट संबंधित जिले के डीएम को देगा. वहीं परीक्षा के क्वेश्चन पेपर के बारे में सोशल मीडिया पर चर्चा, प्रचार प्रसार आदि करना दंडनीय अपराध है. 

भर्ती बोर्ड के अपर सचिव भर्ती सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि बोर्ड के संज्ञान में आया है कि कुछ लोग आगामी भर्ती परीक्षाओं के प्रश्न पत्रों या उनके कंटेट पर चर्चा, विश्लेषण या प्रसार कर रहे हैं. उप्र सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम 2024 के प्रावधानों के तहत ऐसी सभी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं.

आजीवन कारावास तक की सजा

सॉल्वर गिरोह पकड़े जाने पर पहली बार में अधिकतम 7 साल की सजा और 10 लाख रुपये जुर्माना और दूसरी बार पकड़े जाने पर आजीवन कारावास और 50 लाख से एक करोड़ रुपये जुर्माने का प्रावधान है.यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये परीक्षा कि शुचिता और पारदर्शिता को लेकर कई कड़े निर्देश दिए हैं. एग्जाम के दौरान अफवाह फैलाने या किसी भी प्रकार कि गड़बड़ी करने वाले से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं.

क्या होता है शॉर्टहैंड, जिसके चलते UPPSC की सरकारी भर्ती में पास नहीं हो पाया एक भी कैंडिडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Up Constable Exam, Exam Solver Gang, UP Police Exam, UP Exam, UP Police Constable Recruitment Guidelines
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com