कुल्हाड़ी से काट कर पत्नी की हत्या करने और ससुराल वालों को घायल करके भाग रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की गांव के लोगों ने पकड़ कर कथित रूप से पिटाई कर दी जिससे उसकी मौत हो गयी. उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह ने अमेठी में कहा कि घटना बुधवार की है. छत्तीसगढ़ निवासी निसार कुरैशी अपने ससुराल फतेहपुर पहुंचा था. अधिकारी ने बताया कि उसने कुल्हाड़ी से काट कर 35 वर्षीय पत्नी अंसारी की हत्या कर दी. अपनी सास और साली को भी घायल कर दिया.
उन्होंने बताया कि घटना के बाद कुरैशी वहां से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की जिससे उसकी मौत हो गयी. पुलिस प्रमुख ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और दोषी को सजा जरुर मिलेगी.
गुजरात: शख्स ने अपनी मां, पत्नी और 2 साल के बेटे की धारदार हथियार से हत्या की
गाजीपुर के थाना प्रभारी संदीप तिवारी ने बताया कि कुरैशी के भाई इशहाक ने 100-150 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि इशहाक ने उन्हें एक मिनट 28 सेकेंड (1:28) का घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सौंपा है. जांच में वीडियो का भी संज्ञान लिया जाएगा.
बीवी मायके जाने के लिए कह रही थी, पति ने कुल्हाड़ी मारकर कर दिया मर्डर
निसार का पोस्टमॉर्टम करने वाले चिकित्सकों के पैनल में शामिल एक चिकित्सक ने बताया कि उसके सिर और मुंह के अलावा विभिन्न अंगों की पचास से अधिक हड्डियां टूटी थीं. इन चोंटों की वजह से ही उसकी मौत हुई है. इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.
बीवी को लेने ससुराल आया था दामाद, झगड़े में ससुर की हो गई मौत
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं