ताजमहल पर पर्यटकों के बोझ को कम करने के लिए एक नया आदेश लाया गया है
आगरा:
ताजमहल पर पर्यटकों के बोझ को कम करने के लिए एक नया आदेश लाया गया है, जिसके तहत अब यहां पर्यटक केवल तीन घंटे ही समय बिता सकेंगे. यह नया आदेश रविवार से लागू हो रहा है. भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा जारी एक नोटिस के अनुसार, 17वीं शताब्दी के स्मारक पर 'मानव भार' को कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है.
4 महीने के भीतर ताजमहल को संरक्षित रखने के लिए विजन डॉक्यूमेन्ट दे योगी सरकार : सुप्रीम कोर्ट
एएसआई के सूत्रों ने कहा कि रूपरेखा तैयार की जा रही है क्योंकि टिकटों की जांच के लिए और नए समय के निर्देश को लागू करने के लिए अतिरिक्त कर्मचारियों की आवश्यकता होगी.
सफेद संगमरमर की इस इमारत पर भीड़ प्रबंधन केंद्रीय औद्योगिकी सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के लिए एक बड़ी चुनौती बन गया था. छुट्टियों और सप्ताहांत में पर्यटकों की संख्या 50,000 से ऊपर तक पहुंच जाती है.
आपको बता दें कि इससे पहले संस्कृति मंत्रालय के सू्त्र की मानें तो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ताजमहल के संरक्षण की खातिर पर्यटकों की संख्या हर दिन 40,000 सीमित करना का फैसला लिया था. मंत्रालय के अधिकारियों ने कहा कि टिकटों की ब्रिकी-ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों- 40,000 की संख्या पर रोक दी जाएगी. इस समय संख्या को लेकर किसी तरह की रोकटोक नहीं है. पर्यटन के मुख्य मौसम में और दूसरे मौकों पर कई बार पर्यटकों की संख्या हर दिन 60,000 से 70,000 हो जाती है.
VIDEO: योगी आदित्यनाथ ने कहा, 'ताज हमारी विरासत'

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं