विज्ञापन

मैनपुरी: एकतरफा प्यार में छात्र ने टीचर के काट डाले होंठ, भाई ने बताई पूरी कहानी

मैनपुरी में एकतरफा प्यार में एक छात्र ने अपनी ही टीचर पर धारदार हथियार से हमला कर उसके होंठ काट दिए. टीचर की हालत गंभीर है. वहीं, वारदात के बाद से छात्र फरार है.

मैनपुरी: एकतरफा प्यार में छात्र ने टीचर के काट डाले होंठ, भाई ने बताई पूरी कहानी
  • मैनपुरी के एक 12वीं कक्षा के छात्र ने अपनी टीचर पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए हैं
  • छात्र अखंड प्रताप सिंह पहले भी टीचर को स्कूल में छेड़छाड़ करता रहा था, जिसकी शिकायत उनके परिवार से हुई थी
  • टीचर ने छात्र की परेशानियों के कारण स्कूल छोड़कर दूसरे स्कूल में नौकरी शुरू की, लेकिन छात्र ने उनका पीछा किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मैनपुरी:

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एकतरफा प्यार की सनक में एक छात्र ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. 12वीं क्लास के एक छात्र ने अपनी टीचर पर धारदार हथियार से हमला कर उनके दोनों होंठ काट दिए. गंभीर रूप से घायल टीचर को आगरा रेफर किया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी छात्र पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

क्या है पूरा मामला?

मामला मैनपुरी के कोतवाली क्षेत्र का है. 12वीं क्लास में पढ़ने वाला अखंड प्रताप सिंह अपनी ही टीचर से स्कूल में छेड़छाड़ करने लगा था. जब इस बात की शिकायत उसके परिवार से की गई तो कुछ समय के लिए तो सब ठीक रहा लेकिन छात्र की हरकतें फिर शुरू हो गईं. आखिरकार, परेशान होकर टीचर ने स्कूल छोड़ दिया और दूसरे स्कूल में नौकरी करने लगीं. आरोपी छात्र रुका नहीं और उसने नई जगह पर भी टीचर का पीछा करना शुरू कर दिया. टीचर ने जब उसका विरोध किया तो उसने एक खौफनाक कदम उठा लिया. उसने रास्ते में टीचर को रोककर धारदार हथियार से हमला कर दिया और उनके दोनों होंठ काटकर शरीर से अलग कर दिए. इस वारदात को अंजाम देने के बाद से छात्र फरार है.

Latest and Breaking News on NDTV

शिकायत के बाद भी नहीं माना अखंड

टीचर के भाई ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी बहन शहर के आगरा रोड स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ाती थीं. अखंड प्रताप सिंह नाम का छात्र उनकी बहन पर बुरी नजर रखता था और अक्सर अश्लील हरकतें करता था. टीचर ने इसकी शिकायत पेरेंट्स-टीचर मीटिंग में छात्र की मां से की थी. उस समय छात्र की मां ने भरोसा दिलाया था कि अखंड दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगा. लेकिन छात्र की हरकतों में कोई सुधार नहीं आया.

उन्होंने बताया कि छात्र की छेड़खानी से परेशान होकर टीचर ने आगरा रोड वाला स्कूल छोड़ दिया और ज्योति रोड स्थित एक दूसरे स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया. लेकिन आरोपी अखंड प्रताप की सनक कम नहीं हुई. वह आए दिन नए स्कूल के रास्ते में टीचक को रोककर परेशान करने लगा और उन पर अनैतिक संबंध बनाने का दबाव डालने लगा.

केस दर्ज कर छात्र की तलाश में जुटी पुलिस

इस वारदात के बाद से ही आरोपी छात्र फरार है. थाना प्रभारी फतेह बहादुर सिंह ने बताया कि टीचर के भाई की शिकायत पर आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया है. आरोपी की तलाश की जा रही है. उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(मैनपुरी से प्रमोद कुमार पांडे की रिपोर्ट)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com