समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा है. आईएएनएस से बातचीत करते हुए चढ़ावा चोरी मामले पर अवधेश प्रसाद ने कहा कि कार्रवाई से संतुष्ट होने या न होने का सवाल नहीं है. यह कोई छोटा मामला नहीं है. देश और दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा सवाल है. श्रीराम के दरबार में चढ़ावे की चोरी का सवाल है, हमारे नेता ने इस मामले को उठाकर देशभर में संदेश देने का काम किया, लेकिन अफसोस है कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी सरकार गंभीर नहीं है.
उन्होंने कहा कि इतने बड़े मामले में एसआईटी की जांच मामले को कमतर करने का प्रयास है। यह राज्य का मामला नहीं है बल्कि राष्ट्र का मामला है. अब पूरे देश में इसकी चर्चा हो रही है और भाजपा पूरी तरह से कटघरे में है. मैं खुद को सौभाग्यशाली मानता हूं कि मेरा जन्म वहां हुआ. मैं जब अयोध्या में होता हूं तो एक-दो बार दर्शन करने जाता हूं. पढ़ाई के दौरान मैं मां सीता की रसोई देखने जाता था.
पैर दबवाते थे, झाड़ू में भी खाते थे कमीशन-NDTV पर राम मंदिर चढ़ावा चोरों पर पूर्व कर्मचारी के खुलासे
'सुप्रीम कोर्ट को करना चाहिए हस्तक्षेप'
अवधेश प्रसाद ने कहा कि इस मामले में सुप्रीम कोर्ट को हस्तक्षेप करना चाहिए और उच्चतम न्यायालय की ओर से गठित की गई टीम की जांच से कोई नहीं बच पाएगा. मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि हम दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे लेकिन यहां तो दूध है ही नहीं तो पानी कहां बचेगा? दूध और पानी का सवाल नहीं है बल्कि निष्पक्ष जांच की जरूरत है.
'श्रीराम चढ़ावा चोरी करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे'
अवधेश प्रसाद ने कहा कि यहां तो ऐसी जांच होनी चाहिए कि सोना, चांदी और नोट के बंडल अलग हो जाएं। मंदिर निर्माण में जो कमीशनखोरी की बातें सामने आ रही हैं, ये सारी बातें सबके सामने आनी चाहिए. उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी चाहे कितने भी प्रभावशाली क्यों न हों, प्रभु श्रीराम की नजरों से बच नहीं पाएंगे. चढ़ावा चोरी करके धर्म की हानि की गई है. प्रभु श्रीराम चढ़ावा चोरी करने वालों को कभी माफ नहीं करेंगे.
अखिलेश को दी जन्मदिन की बधाई
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के जन्मदिन को लेकर उन्होंने कहा कि हमारे नेता का जन्मदिवस है. इस अवसर पर हार्दिक बधाई देता हूं और ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे स्वस्थ रहें, प्रसन्न रहें और देश-प्रदेश की समस्याओं पर जनता की सेवा कर सकें.
EXCLUSIVE: राम राज्य कोष लिखा 'संदूक', कंबलों में छिपाए नोट... NDTV पर चढ़ावा चोरी के 9 सबूत
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं