- राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर अयोध्या के साधु-संत भी भड़के हुए हैं
- स्वामी करपात्री महाराज ने कहा है कि चंदा चोरों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए
- उन्होंने कहा कि अगर साबित हो गया तो चंपत राय ये गोविंद गिरी कोई नहीं बचेगा
राम मंदिर में चढ़ावा चोरी को लेकर संतों का गुस्सा भी चरम पर है. अयोध्या के संत इस मामले को लेकर काफी आक्रोशित हैं और मामले में दूध का दूध और पानी का पानी की मांग कर रहे हैं. एनडीटीवी के साथ खास बातचीत में अयोध्या में संत करपात्री जी महाराज ने कहा कि मामले की पूरी जांच हो रही है और इससे कोई बच नहीं पाएगा. चाहे वो चंपत राय हों या फिर गोविंद गिरी या फिर अनिल मिश्रा. उन्होंने कहा कि यदि कोई चंदा चोर मिल जाए तो ओम शांति, ओम शांति मत कहिए बल्कि ओम क्रांति, ओम क्रांति कहिए. चंदा चोरी से खासे नाराज नजर रहे करपात्री महाराज ने कहा कि जो भी चंदा जोर है उसे सजा मिलनी चाहिए.
'जांच में पकड़े जाएंगे तो चंपत भी नहीं बचेंगे'
महाराज ने कहा कि हर मामले की जांच चल रही है. अगर साबित हुए तो चंपत राय बिल्कुल नहीं बच पाएंगे. गोविंद गिरी हों या अनिल मिश्रा कोई नहीं बच पाएगा. ये जांच का विषय है. उन्होंने कहा कि जिस दिन सबूत मिल जाएगा उन्हें कोई नहीं बचा पाएगा. करपात्री महाराज ने कहा कि हमने साधु-संतों से कहा है कि आप घर में बैठिए और पूजा-पाठ करिए. वहीं ओम शांति, ओम शांति कहिए. काफी नाराज नजर आ रहे करपात्री महाराज ने कहा कि अगर रास्ते में कोई चंदा चोर मिल जाए तो उसके खिलाफ ओम क्रांति करिए.
#NDTVExclusive | राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: 'ये अभी जांच का विषय है, जिस दिन साबित हो जाएगा, इन्हें कोई नहीं बचा पाएगा'
— NDTV India (@ndtvindia) July 1, 2026
अयोध्या के साधु-संतों से NDTV की EXCLUSIVE बातचीत@ranjanasingh95 | @AjayDindian | #RamMandirDonationCase pic.twitter.com/PedofQsLF2
एक हाथ में माला और एक हाथ में भाला लेकर चलिए- करपात्री महाराज
महाराज ने कहा कि एक हाथ में माला और एक हाथ में भाला लेकर चलिए. कोई चंदा चोर मिल जाए तो उसको सजा दीजिए. उन्होंने कहा कि जहां आप खड़ें हैं न ये आज बना हुआ था. पहले नहीं बना था. सरयू जी का घाट ये देखो यहीं चली थी गोलियां, मरने वाले बोल रहे थे राम नाम की बोलियां. हनुमानगढ़ी का मैदान ये देखों वहीं चली थीं गोलियां मरने वाले बोल रहे थे राम नाम की बोलियां. महाराज ने कहा कि हमलोगों ने त्याग और तपस्या की है. चाहे चंपत राय हों या गोविंद गिरी या गोपाल जी. कोई नहीं बचेगा. गोपाल जी पर खासे नाराज नजर आ रहे महाराज ने कहा कि गोपाल काफी निर्लज्ज हैं ये वही गोपाल हैं जिन्होंने रामलला में चरणामृत बंद करवा दिया था.
#NDTVExclusive | 'अब कांग्रेस के लोग आकर दर्शन करते हैं, जिन्होंने राम के अस्तित्व पर सवाल उठाया था'
— NDTV India (@ndtvindia) July 1, 2026
अयोध्या के साधु-संतों से NDTV की EXCLUSIVE बातचीत@ranjanasingh95 | @AjayDindian | #RamMandirDonationCase pic.twitter.com/soHtJBDEH7
सीएम योगी पर पूरा भरोसा
एक अन्य संत ने कहा कि राम मंदिर आस्था का केंद्र है. लेकिन दुर्भाग्य से एक ऐसी घटना हो गई है जो समस्त सनातनी और राम भक्तों का दिल तोड़ रहा है. उन्होंने भरोसा जताया कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ मामले में दूध का दूध और पानी का पानी कर देंगे.
ये भी पढ़ें-15 दिन की डेडलाइन हुई पूरी, आखिर राम मंदिर मामले में SIT कब देगी फाइनल रिपोर्ट?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं