विज्ञापन
This Article is From Sep 17, 2017

फैजाबाद में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर; ड्राइवर की मौत, 30 से ज्यादा बच्चे घायल

गंभीर घायल करीब छह बच्चों को लखनऊ रेफर किया गया, 12 बच्चों का जिला अस्पताल में इलाज जारी

फैजाबाद में स्कूल बस और ट्रक की टक्कर; ड्राइवर की मौत, 30 से ज्यादा बच्चे घायल
प्रतीकात्मक फोटो.
  • पिपरी पुल के पास दोनों वाहनों में आमने-सामने से हुई भिड़ंत
  • बीकापुर बजरंग सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे थे बस में सवार
  • जिला चिकित्सालय में नेताओं का जमावड़ा लगा
नई दिल्ली: यूपी के फैजाबाद में शनिवार की शाम पिपरी पुल के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ. बच्चों से भरी बस को एक ट्रक ने टक्कर मार दी. इस दुघर्टना में 30 से ज्यादा बच्चे घायल हो गए. हादसे में घायल बस के ड्राइवर को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई. करीब छह बच्चों को लखनऊ रेफर किया गया है.

हादसे में घायल करीब 12 बच्चे गंभीर स्थिति में हैं जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है. बाकी सभी घायल बच्चों का जिला चिकित्सालय सीएससी बीकापुर में प्राथमिक उपचार किया गया है. घटनास्थल पर एसपी सिटी के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में स्कूल बस ड्राइवरों और कंडक्टरों के स्मार्टफोन इस्तेमाल करने पर बैन

बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी बच्चे बीकापुर बजरंग सरस्वती विद्या मंदिर के थे जो कि सोहवल स्थित मीरपुर कांटा में खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल होकर घर लौट रहे थे. दुर्घटना के वक्त बस में 52 बच्चे और चार शिक्षक सवार थे. पिपरी पुल के समीप ट्रक और बस में आमने-सामने से टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बच्चों का शोर सुनकर स्थानीय लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला. मौके पर पुलिस बल और राहत टीम भी पहुंच गई.

VIDEO : अटारी में भी हुई थी दुर्घटना

घटना के बाद बच्चों का हालचाल जानने के लिए नेताओं का जिला चिकित्सालय में जमावड़ा लग गया. जिला चिकित्सालय में लोगों की भारी भीड़ की वजह से पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faizabad Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com