विज्ञापन
This Article is From May 04, 2017

योगी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने पर समादवादी पार्टी ने उठाये सवाल

योगी सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने पर समादवादी पार्टी ने उठाये सवाल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और नेता शिवपाल यादव
बदायूं: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चचेरे भाई और बदायूं से सपा सांसद धमेंद्र यादव ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने को असंवैधानिक करार दिया है.

यादव ने बदायूं, बिसौली और बिल्सी विधान सभा क्षेत्र में सपा के सदस्यता अभियान के दौरान प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार में दो उपमुख्यमंत्री बनाये जाने की व्यवस्था पर आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि देश के संविधान में उपमुख्यमंत्री जैसे किसी भी पद की कोई व्यवस्था नहीं है.

उन्होंने कहा कि मगर इसके बावजूद भाजपा ने संविधान की अवहेलना और अपमान कर दिनेश शर्मा और केशव मौर्य के रूप में प्रदेश में दो उपमुख्यमंत्री बनाये हैं जो ‘असंवैधानिक’ है.

यादव ने बिसौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सपा का जन्म संघर्ष की जमीन से हुआ हैं. समाजवादियों ने सदैव संघर्ष किया है, यही वजह है कि सपा सिर्फ एक पार्टी ही नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा संगठन भी है.

सांसद ने आरोप लगाया कि प्रदेश में गेहूं क्रय केन्द्र सिर्फ कागजों पर चल रहे हैं. उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश की पूर्ववर्ती अखिलेश यादव सपा सरकार को गुंडागर्दी के नाम पर बदनाम किया लेकिन सच यह है कि पिछले दो माह में अपराधी निरंकुश हो गये हैं और प्रदेश के कई जिलों में पुलिस और अफसरों पर हुए हमले भाजपाइयों की गुंडागर्दी की ताजा मिसाल हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Samajwadi Party, Uttar Pradesh, Yogi Government, Two Chief Ministers
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com