विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2016

मुलायम सिंह यादव आज गाजीपुर रैली से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे

मुलायम सिंह यादव आज गाजीपुर रैली से चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे
मुलायम सिंह यादव (फाइल फोटो)
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव बुधवार को गाजीपुर में रैली कर विधानसभा चुनाव के प्रचार की औपचारिक शुरुआत करेंगे. पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने कहा, ''रैली के लिए सभी तैयारियां कर ली गई हैं. पार्टी राज्य में फिर सरकार बनाने जा रही है क्योंकि उसने ऐतिहासिक काम किया है.''

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पहले ही 'समाजवादी विकास रथ यात्रा' के जरिये चुनावी अभियान की शुरुआत कर चुके हैं.

समाजवादी पार्टी के चुनावी अभियान के आरंभ में देरी यादव परिवार में कलह की वजह से हुई और आजमगढ़ में होने वाली मुलायम की रैली को रद्द करना पड़ा था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुलायम सिंह यादव, सपा, यूपी विधानसभा चुनाव 2017, Mulayam Singh Yadav, SP, UP Assembly Election 2017
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com