- गाजियाबाद में एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर हमला करने वाले बदमाश जीशान को एनकाउंटर में मार गिराया
- 27 फरवरी को लोनी थाना क्षेत्र में दो बदमाशों ने सलीम वास्तिक पर चाकू से जानलेवा हमला किया था
- पुलिस को सूचना मिलने पर चेकिंग के दौरान हमलावरों ने फायरिंग की, जिसमें एक बदमाश मारा गया और दूसरा फरार हो गया
Salim Wastik यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर चाकू से हमला करने वाले हमलावरों में से एक बदमाश जीशान का उत्तर प्रदेश पुलिस ने गाजियाबाद में एनकाउंटर कर दिया है. गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र में 27 फरवरी की सुबह मुस्लिम धर्म छोड़ चुके खुद को 'एक्स मुस्लिम' कहलवाने वाले सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला हुआ था. सलीम की गर्दन रेतने की कोशिश की गई थी. साथ ही पेट पर हमला किया गया था. सलीम अभी भी जिंदगी है और जिंदगी के लिए जंग लड़ रहा है.
सलीम पर हमला करने वाले एक बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर कर दिया है. गाजियाबाद पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि थाना लोनी क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सीधी मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश जीशान पुलिस की गोली लगने से मौत हो गई. जीशान उन दो हमलावरों में से एक था, जिसने एक्स मुस्लिम सलीम पर जानलेवा हमला किया था. सलीम मुस्लिम धर्म छोड़ चुका है और लगातार सोशल मीडिया पर धर्म को लेकर सवाल उठता था?
सलील के हमलावरों को ढेर करने की इनसाइड स्टोरी
सलीम वास्तिक थाना लोनी क्षेत्र में अपने घर में रहता है और घर के बाहर ही उसने एक छोटा-सा ऑफिस बना रखा है. एक बाइक पर दो हमलावर 27 तारीख की सुबह आए थे और उन्होंने सलीम पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किये थे. हमलावरों का मकसद सलीम की गर्दन रेतना था. सलीम अभी भी अस्पताल में जिंदगी के लिए लड़ रहा है. गाजियाबाद पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को सूचना मिली थी कि सलीम पर हमला करने वाले बदमाश लोनी आ रहे हैं. इसी दौरान पुलिस ने अपनी चेकिंग लगा रखी थी. एक बाइक पर दो संदिग्ध आते दिखाई दिए. पुलिस ने रोकने की कोशिश की, तो उन्होंने रुकने की बजाय भागना शुरू कर दिया और एक बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी. वहीं एक बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि दूसरे बदमाश हो पुलिस की गोली लगी, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई.
जीशान पर था 1 लाख रुपये का इनाम
गाजियाबाद पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में जीशान ने बताया कि वह सलीम पर हमला करने के बाद खोड़ा इलाके में रह रहा था. जीशान काफी समय से सलीम पर जानलेवा हमले की कोशिश में जुटा हुआ था. जीशान को जब घायल अवस्था अस्पताल में भर्ती कराया गया, तो कुछ ही देर बाद इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जीशान पर पुलिस ने ₹100000 का इनाम घोषित किया था. इस मामले में स्थानीय बीजेपी विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने भी पुलिस की जमकर तारीफ की है. साथ ही कहा है कि खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले का संज्ञान लिया था और कहा था कि ऐसा करने वालों को प्रदेश में बक्शा नही जाएगा.
ये भी पढ़ें :- इस्लाम के खिलाफ बोलता था यूट्यूबर सलीम वास्तिक, गाजियाबाद में कट्टरपंथियों ने चाकू से किए कई वार
मुठभेड़ में दो पुलिसवालों को भी लगी गोली
बदमाश जीशान की गोली से दो कांस्टेबल विपिन कुमार और सचिन कुमार घायल हुए हैं. साथ ही लोनी थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार की बबुलेटप्रूफ जैकेट में भी गोली लगी है. इसके अलावा लोनी थाना की सरकारी गाड़ी में भी गोली लगी हैं. मारे गए बदमाश जीशान के कब्जे से पुलिस को एक बाइक और विदेशी पिस्टल के साथ ही जिस धारदार हथियार से सलीम पर हमला किया था, वो बरामद हुआ है. पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी हमला करने के बाद खोड़ा इलाके में रह रहे थे. पुलिस अब दूसरे आरोपी की तलाश कर रही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं