विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2017

रालोद को झटका : पार्टी विधानमंडल दल के नेता दलवीर सिंह भाजपा में शामिल

रालोद को झटका : पार्टी विधानमंडल दल के नेता दलवीर सिंह भाजपा में शामिल
रालोद प्रमुख चौधरी अजित सिंह का फाइल फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को करारा झटका देते हुए उसके विधानमंडल दल के नेता दलवीर सिंह  भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं.

भाजपा के प्रान्तीय अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य की उपस्थिति में अलीगढ़ के बरौली से रालोद विधायक दलवीर सिंह अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए. इसे विधानसभा चुनाव से पहले रालोद के लिये करारा झटका माना जा रहा है.

इसके अलावा इलाहाबाद के करछना से बसपा के पूर्व विधायक आनंद कुमार उर्फ कलेक्टर पांडेय, कांग्रेस नेता धीरेन्द्र सिंह, सपा के पूर्व प्रदेश सचिव दशरथ सोनकर, रूदौली से बसपा के पूर्व प्रत्याशी सर्वजीत सिंह तथा लखनऊ के सरोजनी नगर पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रूद्रदमन सिंह उर्फ बब्लू सिंह भाजपा में शामिल हुए.

मौर्य ने पार्टी में शामिल हुए सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा परिवार का विस्तार निरन्तर हो रहा है और पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करेगी.

मौर्य ने बताया कि बारह जनवरी तक मण्डल स्तर पर अनुसूचित स्वाभिमान सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा 10 जनवरी से 10 फरवरी तक बूथ समिति सम्मेलन आयोजित होंगे.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
National Lok Dal, RLD, Dalveer Singh, BJP, राष्ट्रीय लोकदल, रालोद, दलवीर सिंह, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव, भारतीय जनता पार्टी - बीजेपी, केशव प्रसाद मौर्य
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com