फोटो- मुलायम सिंह यादव और शिवपाल यादव...
- रामगोपाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कई बार मिल चुके हैं- मुलायम
- उन्होंने कहा कि बड़े संघर्षों के साथ उन्होंने पार्टी को खड़ा किया है.
- सपा प्रमुख ने कहा, 'मैं नहीं चाहता हूं कि पार्टी टूट जाए'.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव ने बुधवार को एक बार फिर रामगोपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर वह सपा को तोड़ने में लगे हुए हैं. मुलायम ने यह भी कहा कि पिछले कुछ दिनों में रामगोपाल भाजपा के वरिष्ठ नेताओं से कई बार मिल चुके हैं. लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान मुलायम ने ये बातें कहीं.
उन्होंने कहा कि बड़े संघर्षों के साथ उन्होंने पार्टी को खड़ा किया है और वह नहीं चाहते हैं कि पार्टी टूट जाए.
-----------------------------------
SP का संग्राम: सोशल मीडिया पर छाया 'समाजवादी ड्रामा-ई सायकिल हमार बा'
यदि मुलायम सिंह यादव को नहीं मिला 'साइकिल' सिंबल, ये होगा उनका तुरुप का पत्ता!
मुलायम सिंह यादव बनाम अखिलेश यादव : चुनाव में किसको होगा फायदा, क्या कहते हैं जानकार
नहीं हो सकी सुलह; जानें- मुलायम सिंह और अखिलेश यादव के बीच क्या हुई बातचीत...
-----------------------------------
सपा प्रमुख ने कहा, 'मैं नही चाहता हूं कि पार्टी टूट जाए, लेकिन कुछ लोग भाजपा से मिलकर पार्टी को तोड़ने में लगे हुए हैं. पार्टी बनाने के लिए हमने काफी लाठियां खाई हैं. इसे टूटने नहीं देंगे'.
सपा अध्यक्ष ने कहा, 'मेरे पास जो कुछ था हमने दे दिया. अब मेरे पास क्या बचा है? मैं बस इतना ही कह सकता हूं कि न तो पार्टी का नाम बदलेगा और न ही सिंबल."
उन्होंने कहा कि बेटा, बहू के इशारे पर रामगोपाल यह सब कर रहे हैं. वह भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से चार बार मिल चुके हैं.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
उत्तर प्रदेश, समाजवादी पार्टी, सपा, रामगोपाल यादव, मुलायम सिंह यादव, भाजपा, यूपी चुनाव 2017, Uttar Pradesh (UP), Samajwadi Party (SP), Ramgopal Yadav, Mulayam Singh Yadav, BJP, UP Elections 2017