विज्ञापन

UP पुलिस के दो सिपाहियों पर FIR, अस्पताल में 'मौज' काटते रहे, कस्टडी से फरार हो गया जलालुद्दीन; जानें मामला 

Pratapgarh News: पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

UP पुलिस के दो सिपाहियों पर FIR, अस्पताल में 'मौज' काटते रहे, कस्टडी से फरार हो गया जलालुद्दीन; जानें मामला 
पुलिस कस्टडी से फरार हुआ पॉक्सो का आरोपी जलालुद्दीन.

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में पुलिस कस्टडी से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के एक आरोपी के मामले में दो सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया गया है. साथ ही, उनके खिलाफ केस भी दर्ज किया गया है. यह कार्रवाई  प्रतापगढ़ एसपी के निर्देश पर हुई है. 

यह पूरा मामला प्रतापगढ़ के मानिकपुर थाना क्षेत्र से जुड़ा है. जहां रहने वाला पॉक्सो आरोपी जलालुद्दीन प्रतापगढ़ जिला कारागार में बंद था, जिसे इलाज के लिए सोमवार 20 अप्रैल को प्रयागराज के SRN अस्पताल लाया गया था. आरोपी की सुरक्षा की जिम्मेदारी सिपाही मगन शर्मा और अनुज कुमार के पास थी. आरोप है कि दोनों पुलिसकर्मियों की लापरवाही के चलते आरोपी अस्पताल से फरार हो गया. घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

MBA पास दूल्हा दुल्हन के लिए लाया नकली गहने, उसने लौटा दी बारात, फेरों से पहले कैसे पकड़ी गई धोखेबाजी?

निलंबन के बाद सिपाहियों पर FIR 

सिपाहियों की लापरवाही को देखते हुए मानिकपुर थाना प्रभारी की तहरीर पर प्रयागराज की नगर कोतवाली में केस दर्ज किया गया है. इस FIR में फरार आरोपी के साथ-साथ दोनों लापरवाह सिपाहियों को भी नामजद किया गया है. इससे पहले प्रतापगढ़ एसपी दीपक भूकर ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया था. अब केस दर्ज होने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं.

VIDEO: 3 महीने की बच्ची को लेकर डेढ़ घंटे बैठा रहा बंदर, घरवालों ने कुछ यूं किया रेस्क्यू

जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी 

उधर, पुलिस की टीमें फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है. पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. 

'मैंने अपनी मर्जी से पत्नी को उसके प्रेमी को सौंप दिया...' MP में अजब प्रेम की गजब कहानी 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com