Kanpur Bride Refuses to Marry MBA Groom After Discovering Fake Gold Jewelry: उत्तर प्रदेश के कानुपर में एक MBA पास दूल्हा बिना दुल्हन के वापस लौट गया. जयमाला कार्यक्रम हो चुका था, फेरे की तैयारी चल रही थी. लेकिन, वर पक्ष की ओर से लाए गए दुल्हन के गहने निकली थी, जैसे ही इसकी जानकारी वुध पक्ष को लगी मामला बिगड़ गया. दुल्हन और उसके परिवार ने शादी से साफ इनकार कर दिया. दूल्हे और उसके परिवार वालों ने मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन ना तो दुल्हन मानी और ना ही उसके परिजन. फिर क्या था...बेआबरू होकर धोखेबाज दूल्हा बिना दुल्हन के लौट गया. दुल्हन पक्ष का कहना था कि जो लोग शादी से पहले ऐसा कर सकते हैं, वे बाद में बेटी के साथ कुछ भी कर सकते हैं.
दरअसल, यह पूरा मामला बर्रा-8 स्थित कामदगिरि धर्मशाला का है. नाश्ते का होटल चलाने वाली एक मेहनतकश महिला ने अपनी बेटी के सुनहरे भविष्य के लिए पनकी के रतनपुर निवासी संचित के साथ उसकी शादी तय की थी. तय कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को दूल्हा बारात लेकर पहुंचा. धूमधाम बारात चढ़ी, जयमाला हुई और बारातियों ने लजीज पकवान का जमकर लुत्फ उठाया. फेरों की रस्में शुरू होने वाली थीं, इससे पहले ससुराल पक्ष की ओर से चढ़ावे में लाए गए गहने दुल्हन पक्ष को सौंपी. गहनों की चमक देखते ही पूरी कहानी पलट गई.

Kanpur bride calls off wedding over fake jewellery
नकली गहनों की चमक ने बिगाड़ा खेल
दुल्हन पक्ष को शक हुआ कि ये सारे गहने नकली हैं. दूल्हे के परिवार वालों से बात की गई, लेकिन उन्होंने कहा सारे गहने सोने के हैं. इसके बाद शादी में आए एक ज्वैलर (सुनार) को गहने दिखाए गए. जिसने साफ कह दिया कि यह सारे गहने नकली हैं, सिर्फ मंगलसूत्र ही असली यानी सोने का है. फिर क्या था, इनका सुनते ही वधु पक्ष का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. लड़की भी भड़क गई.
झूठी शान दिखाने के लिए चढ़ा दिए नकली जेवर

Kanpur MBA Groom Returns Without Bride
दूल्हा पक्ष ने माफी मांगी, नहीं माना दुल्हन का परिवार
मामला बढ़ते देख पुलिस को सूचना दी गई. गुजैनी चौकी प्रभारी राम मनोहर पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. गहने देखे और वधु पक्ष से पूरी जानकारी ली. आधी रात गेस्ट हाउस में लंबी पंचायत बैठी, लड़के पक्ष ने माफी मांगी, दुल्हन व उसके परिवार वालों को मनाने की कोशिश की. लेकिन, वे अपने फैसले पर डटे रहे. उनकी ओर से साफ कह दिया गया कि वे ऐसे घर में अपनी बेटी नहीं भेजेंगे, जहां बुनियाद ही झूठ पर टिकी हो.
आखिरकार बिना दुल्हन के लौटा दूल्हा
VIDEO: 3 महीने की बच्ची को लेकर डेढ़ घंटे बैठा रहा बंदर, घरवालों ने कुछ यूं किया रेस्क्यू
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं