विज्ञापन
This Article is From Jan 04, 2017

पुलिस रोक के कारण महापंचायत को संबोधित नहीं कर सके भाजपा नेता संगीत सोम

पुलिस रोक के कारण महापंचायत को संबोधित नहीं कर सके भाजपा नेता संगीत सोम
संगीत सोम का फाइल फोटो...
गाजियाबाद: गाजियाबाद के लोनी इलाके में कुछ निवासियों द्वारा एक परिवार को हटाने का प्रयास किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा तथा बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को महापंचायत का आह्वान किया था, लेकिन पुलिस के दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 लागू किए जाने के कारण यह सभा नहीं हो सकी.

इस महापंचायत को विवादित भाजपा नेता संगीत सोम संबोधित करने वाले थे.

पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने कहा, 'दो परिवारों के बीच 29 नवंबर को किसी बात पर झगड़ा हो गया था. एक परिवार इस घटना के बाद बहुत तनाव में था. सोम को इस संबंध में लोनी क्षेत्र में महापंचायत को संबोधित करना था'. कुमार ने कहा कि सोम के काफिले को टीला सहाहबाजपुर गांव में एक पुलिस दल ने रोका.

भाजपा नेता नंद किशोर गुज्जर ने कहा, 'दो परिवारों के सदस्यों के बीच 27 नवंबर को झड़प हुई थी. बाद में कुछ लोग एक परिवार पर उस क्षेत्र से हटने का दबाव बनाने लगे. हमने परिवार के लिए न्याय की मांग करने की खातिर एक महापंचायत बुलाई थी और भाजपा विधायक संगीत सोम इसे संबोधित करने वाले थे'. उन्होंने दावा किया कि पुलिस ने इलाके में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर हमें महापंचायत करने की अनुमति नहीं दी.

भाजपा नेता ने कहा कि सोम ने परिवार के साथ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार से मुलाकात की और मांग की कि इस मामले में निष्पक्ष जांच के आदेश दिए जाएं. पुलिस अधीक्षक ने इसमें जांच का आदेश दिए जाने का आश्वासन दिया.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
गाजियाबाद, लोनी, भाजपा, बजरंग दल, संगीत सोम, Ghaziabad, Loni, BJP, Bajrang Dal, Sangeet Som
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com