विज्ञापन
This Article is From Dec 26, 2019

CAA हिंसा के आरोपियों को पकडऩे के लिए दरोगा ने भेष बदलकर बेचे केले

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन के दौरान फिरोजाबाद में हुए उपद्रव के आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस अधिकारी ने केला बेचने वाले का भेष धारण कर जरूरी जानकारी जुटायी.

CAA हिंसा के आरोपियों को पकडऩे के लिए दरोगा ने भेष बदलकर बेचे केले
प्रतीकात्मक तस्वीर.
आगरा:

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ आंदोलन के दौरान फिरोजाबाद में हुए उपद्रव के आरोपियों को पकड़ने के लिए एक पुलिस अधिकारी ने केला बेचने वाले का भेष धारण कर जरूरी जानकारी जुटायी. फिरोजाबाद पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ उपद्रवी आगरा के मण्टोला इलाके में छिपे हुए हैं. इसके बाद पुलिस ने दरोगा संजीव तोमर को केले बेचने वाला बनाकर भेजा.

एक पुलिस अधिकारी के अनुसार संजीव तोमर सादे कपड़ों में ठेला लेकर केले बेचने के लिए वहां पहुंच गए. दरोगा ने सस्ते में केले बेचे और आरोपियों के बारे में जानकारी जुटा ली. मंटोला के थाना प्रभारी जीतेंद्र कुमार के अनुसार मिशन कामयाब रहा. पुलिस के अनुसार उपद्रवियों को गिरफ्तार कर लिया गया.    

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com