विज्ञापन

'मॉनसून सत्र से पहले टूट जाएगी सपा', ओपी राजभर ने अब राम गोपाल यादव को लेकर भी कर दि‍या बड़ा दावा

ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में जन संवाद कार्यक्रम में मंच से बोलते हुए कहा, टीएमसी ने विरोध किया टूट गई, शिवसेना ने विरोध किया टूट गई, देख लेना 22 तारीख से मॉनसून सत्र चलने वाला है समाजवादी पार्टी भी टूट जाएगी.

'मॉनसून सत्र से पहले टूट जाएगी सपा',  ओपी राजभर ने अब राम गोपाल यादव को लेकर भी कर दि‍या बड़ा दावा
ओपी राजभर ने फ‍िर क‍िया सपा में टूट का दावा.
  • ओपी राजभर ने एक बार फ‍िर क‍िया सपा में टूट का दावा
  • सपा नेता राम गोपाल यादव को लेकर भी क‍िया दावा
  • सोशल मीड‍िया पोस्‍ट के जर‍िए अखि‍लेश यादव को घेरा

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने इस बार दावा क‍िया है क‍ि‍ आगामी मॉनसून सत्र से पहले ही समाजवादी पार्टी टूट जाएगी. राजभर ने कहा, महिला आरक्षण बिल का जिसने विरोध किया वो पार्टी टूट गई. TMC ने विरोध किया टूट गई. शिवसेना ने विरोध किया टूट गई. राजभर ने कहा, ''22 जुलाई से मॉनसून सत्र शुरू होने वाला है, देख लेना समाजवादी पार्टी टूट जाएगी.''

ओम प्रकाश राजभर ने बलिया में जन संवाद कार्यक्रम में मंच से बोल रहे थे. इसी दौरान उन्‍होंने एक बार फ‍िर से सपा में टूट का दावा क‍िया. ये भी कहा क‍ि समाजवादी पार्टी के वर‍िष्‍ठ नेता राम गोपाल यादव ने गृहमंत्री अमित शाह को चिट्ठी में लिख कर दिया है कि हमारे परिवार, हमारे लोगों की जान बचाये रखो, जीतना सांसद चाहिए लिख कर दे देता हूं, ले लेना. 

अखि‍लेश यादव को घेरा

इससे पहले ओपी राजभर ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफार्म एक्‍स पर भी एक पोस्‍ट क‍िया और बल‍िया में सपा कार्यकर्ताओं द्वारा काले झंडे द‍िखाने को लेकर जमकर न‍िशाना साधा. उन्‍होंने ल‍िखा, ''मित्र  @yadavakhilesh जी, देख रहे हैं न अपने गुंडों की करतूत. बलिया में सैकड़ों की तादाद में आपके गुंडे मेरे खिलाफ सड़क पर उतर आए!  क्यों? क्योंकि मैं सच लिख रहा हूं, और सच आपको पच नहीं रहा। यही तो आप लोगों की पुरानी मानसिकता रही है। हमेशा से आप लोग गैर-यादव ओबीसी समाज के प्रति हेय दृष्टि रखते आए हैं.''  

यह भी पढ़ें-  कैसे कांग्रेस का इतना बढ़ा हौसला कि मांग लीं आधी सीटें, यूपी में सपा की मजबूरी क्यों बनी कांग्रेस?

राजभर ने कहा- भगवा फिर भी लहरा के रहेगा

राजभर ने आगे ल‍िखा, ''हम मुर्दाबाद के नारों और काले कपड़ों से विचलित होने वालों में से नहीं हैं. हम तो उस समाज से हैं जिसके मुर्दाबाद के नारे आपके स्वजातीय हमेशा से लगाते आए हैं. रही बात काले कपड़ों की तो हमें काला रंग बहुत पसंद है, दिखाइये जितना दिखा सकते हैं.  आप और आपके गुंडों में अगर दम है तो लोकतांत्रिक ढंग से लड़ें. आओ मैदान में, चुनाव में दम दिखाओ. काला लाल हरा जो दिखाना है, दिखा लेना आप लोग. भगवा फिर भी लहरा के रहेगा. और हां...आपके गुंडों के जवाब में अगर जनता सड़क पर उतर आई तो कहीं के नहीं रहोगे.''  

'ये योगी सरकार है, गुंडों का इलाज बेहतर ढंग से करना खूब आता है' 

उन्‍होंने आगे कहा, ''ओम प्रकाश राजभर सपाई गुंडों से डरने वाला नहीं है. हम तो ज़मीन से आए और ज़मीन पर ही रहते हैं. हमें ऐसे लम्पटों का सामना करना अच्छे से जानता है. संघर्ष से उपजा हूं. समाज की लड़ाई लड़ता आया हूं. अपने गुंडों को संभाल लीजिए महाराज, नहीं तो ये योगी सरकार है, गुंडों का इलाज बेहतर ढंग से करना खूब आता है. असली ओबीसी समाज अब जाग चुका है। नक्काल परेशान हैं.'' 

 यह भी पढ़ें-  क्या आप फिर से वनवास पर चले गए...? अखिलेश यादव ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर फिर कसा तंज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OP Rajbhar, OP Rajbhar On Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, UP Politics, UP News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com