विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2020

नोएडा पुलिस के जवान ने प्लाज्मा देकर बचाई कोरोनावायरस से पीड़ित बुजुर्ग की जान

एक निजी अस्पताल में कोरोनावायरस का उपचार करा रही बुजुर्ग महिला को प्लाज्मा देकर नोएडा पुलिस के एक जवान ने मिसाल कायम की है.

नोएडा पुलिस के जवान ने प्लाज्मा देकर बचाई कोरोनावायरस से पीड़ित बुजुर्ग की जान
प्रतीकात्मक तस्वीर.
नोएडा:

एक निजी अस्पताल में कोरोनावायरस का उपचार करा रही बुजुर्ग महिला को प्लाज्मा देकर नोएडा पुलिस के एक जवान ने मिसाल कायम की है. अपर पुलिस उपायुक्त (नोडल अधिकारी कोविड-19) अंकुर अग्रवाल ने बताया कि नोएडा के सेक्टर 62 स्थित अस्पताल में कोविड-19 से संक्रमित एक महिला (70) भर्ती हैं. उपचार के दौरान उनकी हालत काफी नाजुक हो गई. उन्हें प्लाज्मा की जरूरत पड़ी. उन्होंने बताया कि उनके किसी परिचित ने सहायक पुलिस आयुक्त रजनीश वर्मा से प्लाज्मा की व्यवस्था करने के लिए मदद मांगी.

कोरोना से जंग लड़ रहे मरीजों की मदद के लिए दिल्ली पुलिस ने उठाया ये बड़ा कदम

अपर उपायुक्त ने बताया कि एसीपी ने इस बात की सूचना उन्हें दी. उन्होंने बताया कि पुलिस के जवानों को संदेश दिया गया कि जो व्यक्ति कोरोनावायरस से ठीक होकर घर लौटा है तथा उसके 28 दिन पूरे हो गए हैं, अगर उनमें से कोई प्लाज्मा दान करना चाहता है तो वह सूचित करें. उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 49 में तैनात कांस्टेबल अमित कुमार ने सहर्ष प्लाज्मा दान करने की इच्छा व्यक्त की तथा उन्होंने हॉस्पिटल में जाकर प्लाज्मा दान किया.

"भारतीय साथियों की मदद" के लिए न्यूजीलैंड के यूट्यूबर ने दिल्ली में डोनेट किया प्लाज्मा

उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस ने कोरोनावायरस से संक्रमित अपने जवानों की मदद से प्लाज्मा डोनेशन बैंक की स्थापना की है. उन्होंने बताया कि पुलिस के जो जवान कोविड-19 से संक्रमित हुए थे तथा ठीक होकर अस्पताल से लौट आए हैं, उनकी सहमति से प्लाज्मा डोनेशन बैंक की स्थापना की जा रही है. उन्होंने बताया कि नोएडा पुलिस के 60 जवान अब तक कोविड-19 से संक्रमित हो चुके हैं और 16 कर्मियों का उपचार चल रहा है. इनमें 41 कर्मी ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक जवान की मौत हो चुकी है.  

VIDEO: दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच प्‍लाज्‍़मा बैंक की शुरुआत 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Police, Coronavirus, Plasma Donor
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com