विज्ञापन

कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था मरीज, नोएडा के ESIC हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल से कूदा, मौत

Noida ESIC Hospital: घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि घटना के समय वहां कोई भी हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद नहीं था, न ही कोई डॉक्टर था.

कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था मरीज, नोएडा के ESIC हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल से कूदा, मौत

Cancer Patient Commits Suicide: नोएडा के थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में स्थित ESIC हॉस्पिटल में देर शाम एक दर्दनाक घटना हो गई, जहां मुंह कैंसर से पीड़ित एक मरीज ने हॉस्पिटल के पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

ESIC हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल से कूदकर कैंसर मरीज ने की आत्महत्या

जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान 47 वर्षीय मुकेश कुमार के रूप में हुई है और वो भंगेल का रहने वाला था. पुलिस के मुताबिक, मृतक मुकेश कुमार को 9 मार्च को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और उनकी पत्नी उनकी देखभाल के लिए उनके साथ मौजूद थीं.  बताया जा रहा है कि घटना के समय उनकी पत्नी बाथरूम में गई हुई थीं. वापस लौटने पर मरीज वार्ड से मुकेश गायब मिले. बाद में पता चला कि मुकेश ने पांचवीं मंजिल पर सीढ़ियों के पास बनी खिड़की खोलकर नीचे छलांग लगा दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.

परिजनों का आरोप

घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि घटना के समय वहां कोई भी हॉस्पिटल स्टाफ मौजूद नहीं था, न ही कोई डॉक्टर था. वही इस घटना की सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-24 पुलिस आनन फानन में मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई.

कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में था भर्ती

नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया सेल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज थाना सेक्टर 24 पर पीआरवी के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने निजी हॉस्पिटल में पांचवीं मंजिल से कूदकर सुसाइड कर लिया है. उक्त सूचना पर थाना सेक्टर 24 पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो ज्ञात हुआ कि नोएडा के भंगेल निवासी रामकिशोर के बेटे मुकेश (47 वर्ष) ने मुंह कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती था. उनकी पत्नी देखभाल के लिए उनके साथ थी. मुकेश कुमार इस बीमारी से तनाव में था और वो पांचवीं मंजिल के उपरोक्त जीने के पास बनी खिड़की से नीचे कूद गया. जिसमें उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इस घटना के बाद पुलिस-प्रशासन ने घटना स्थल का निरीक्षण किया. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cancer Patient Commits Suicide, Noida, ESIC Hospital
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com