विज्ञापन
This Article is From Mar 09, 2018

बांदा के जामिया अरबिया मदरसे के सात कश्मीरी छात्रों से एनआईए ने की पूछताछ

पुलिस अधीक्षक शालिनी ने गुरुवार को एनआईए टीम के दो सदस्यों द्वारा हथौरा के जामिया अरबिया मदरसा के संचालक और कुछ कश्मीरी छात्रों से बंद कमरे में पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है.

बांदा के जामिया अरबिया मदरसे के सात कश्मीरी छात्रों से एनआईए ने की पूछताछ
फाइल फोटो
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के जामिया अरबिया मदरसे के सात कश्मीरी छात्रों से गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कई घंटों तक पूछताछ की. पुलिस अधीक्षक शालिनी ने गुरुवार को एनआईए टीम के दो सदस्यों द्वारा हथौरा के जामिया अरबिया मदरसा के संचालक और कुछ कश्मीरी छात्रों से बंद कमरे में पूछताछ किए जाने की पुष्टि की है. हालांकि, उन्होंने इस संबंध में अधिक जानकारी नहीं दी. 

रोहतक के कॉलेज ने 13 कश्मीरी छात्रों को बाहर निकाला

मदरसे के संचालक हबीब अहमद के छोटे भाई मौलाना मुफ्ती नजीब अहमद ने शुक्रवार को बताया, "एनआईए के दो
अधिकारी दोपहर लगभग दो बजे मदरसा परिसर में दाखिल हुए और यहां अरबी की तालीम हासिल कर रहे सात कश्मीरी छात्रों से बंद कमरे में देर तक पूछताछ की."उन्होंने बताया कि तीन माह पहले अरबी भाषा की शिक्षा हासिल कर जा चुके कश्मीरी युवक तौसीफ के बारे में टीम ने जानकारी ली है.

वीडियो : कश्मीरी छात्र की हरियाणा में पिटाई

एनआईए ने तौसीफ को कुछ दिन पहले कश्मीर में गिरफ्तार किया था.  नजीब ने बताया कि मदरसा संचालक और छात्रों ने जांच में पूरा सहयोग दिया. गौरतलब है कि सीमा पार से आतंकी संगठनों की हमेशा से ही इस कोशिश रहती है कि वो किसी तरह से कश्मीरी युवकों को बरगला सकें. इसी के चलते जांच एजेंसियों की नजर कश्मीरी छात्रों पर रहती है. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com