विज्ञापन
This Article is From Jul 15, 2017

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के मामले की जांच में जुटी एनआईए

अब स्थानीय खुफिया एजेंसियों एवं अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है. आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमें इस मामले की जांच करने में जुट गई हैं.

यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के मामले की जांच में जुटी एनआईए
उत्तर प्रदेश विधानसभा.
  • अब स्थानीय खुफिया एजेंसियों एवं अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है
  • एनआईए की टीम शुक्रवार देर रात विधानसभा पहुंची थी.
  • हजरतगंज में स्थित कोतवाली में शुक्रवार शाम को मामला दर्ज कराया गया है.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के भीतर हाल ही में विस्फोटक पदार्थ बरामद हुआ था. इस मामले की जांच एनआईए से कराने के लिए योगी सरकार ने सदन से इजाजत मांगी थी. इसकी इजाजत विधानसभा अध्यक्ष ने दे भी दी. अब स्थानीय खुफिया एजेंसियों एवं अधिकारियों की नींद उड़ी हुई है. आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) के साथ राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीमें इस मामले की जांच करने में जुट गई हैं.

एनआईए की टीम शुक्रवार देर रात विधानसभा पहुंची थी. राजधानी लखनऊ के विधान भवन में विस्फोटक मिलने का मामला लखनऊ के हजरतगंज में स्थित कोतवाली में शुक्रवार शाम को दर्ज कराया गया है.

एसएसपी दीपक कुमार के साथ विधानसभा के मार्शल मनीष चंद्र राय ने विस्फोटक पदार्थ मिलने के मामले में तहरीर दी है. इससे पहले एसएसपी ने विधानसभा के चीफ मार्शल मनीष चंद्र राय के साथ विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया.

विस्फोटक की बरामदगी के मामले में मार्शल की तरफ से तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है. कोतवाली में धारा 16,18, 20 के तहत मामला दर्ज हुआ है. साथ ही इस मामले में धारा 121 ए और 120 बी के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धारा 4,5,6 भी लगाई गई है. (ये भी पढ़ें : यूपी असेंबली में विस्फोटक, गुस्साये योगी आदित्यनाथ बोले- साजिश का पर्दाफाश होना जरूरी )

विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद हर कोई हैरान है. विधानसभा की सुरक्षा में सेंध का यह सबसे बड़ा मामला है. सबसे बड़ा सवाल यह उठता है कि इतनी भारी सुरक्षा के बीच विस्फोटक पदार्थ विधानसभा में पहुंचा कैसे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com