प्रतीकात्मक फोटो.
- शामली जिले के तितरवाड़ा गांव में हुई वारदात
- शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी
- पीड़ित लड़की के पिता ने शिकायत दर्ज कराई
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
मुजफ्फरनगर:
यहां शामली जिले के तितरवाड़ा गांव में एक 16 वर्षीय युवती के साथ तीन युवकों ने बलात्कार किया. पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई, जब पीड़िता खेत गई हुई थी.
एसएचओ एपी भारद्वाज ने बताया कि लड़की के पिता ने एक शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें उसने आरोप लगाया है कि जब वह खेत गई हुई थी तब तीनों आरोपी उसे पास की एक जगह पर ले गए और बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि उन लोगों ने उसे शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी दी.
अधिकारी ने बताया कि फरार चल रहे तीनों आरोपियों की पहचान मुनव्वर, इंशाद अहमद और नहीदुंदर के रूप में हुई है. भारद्वाज ने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि पीड़िता को चिकित्सकीय जांच के लिए भेज दिया गया है.
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं