प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ:
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में अपनी रकम की मांग कर रहे दामाद को ससुर ने थाने के सामने ही पीट दिया. पुलिस ने किसी तरह दामाद को बचाया और ससुर, साले और दामाद सहित कई लोगों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया.
पुलिस के मुताबिक, चरथावल थाने के गांव कुल्हेड़ी निवासी राजकुमार ने अपने घर में किसी जरूरी काम के लिए बीस हजार रुपये रखे हुए थे. राजकुमार की गैरमौजूदगी में यह पैसा उसकी पत्नी ने अपने पिता व भाई (राजकुमार के ससुर और साले) को दे दिया. इस पर राजकुमार ने अपनी पत्नी से नाराजगी व्यक्त करते हुए पत्नी की पिटाई कर दी. बेटी की पिटाई से नाराज ससुरालवालों ने दामाद राजकुमार की मौका पाकर पिटाई कर दी.
यह भी पढ़ें - बिहार : दामाद ने सास की गोली मारकर की हत्या
राजकुमार ने अपने ससुर और साले से पैसे वापस मांगे तो झगड़ा शुरू हो गया. पैसे को न लौटाने पर मामला गरमा गया और शुक्रवार को थाने तक पहुंच गया जहां ससुर और साले ने मामले को थाने पर पहुंचाने पर राजकुमार की थाने के सामने ही जूतों से पिटाई कर डाली.
यह भी पढ़ें - कोलकाता : स्कूल में चार साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न, दो शिक्षक गिरफ्तार
पुलिस ने मामले को शांत करने के लिए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने ससुर, साले और दामाद सहित दोनों पक्षों का शांति भंग के आरोप में चालान कर दिया.
VIDEO: 10 करोड़ की कोकीन के साथ अमेरिकी महिला गिरफ्तार
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं