विज्ञापन
This Article is From Aug 27, 2023

मुजफ्फरनगर: छात्र की पिटाई के मामले में प्रशासन सख्त, स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू

शिक्षा विभाग के अधिकारी नेहा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के एडमीशन आसपास के अन्य स्कूलों में कराएंगे

मुजफ्फरनगर: छात्र की पिटाई के मामले में प्रशासन सख्त, स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू
मुजफ्फरनग की नेहा पब्लिक स्कूल के संचालक को शिक्षा विभाग ने नोटिस भेजा हेै.
नई दिल्ली:

मुजफ्फरनगर में स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले में जिला प्रशासन ने स्कूल मान्यता रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी है. शिक्षा विभाग ने स्कूल को नोटिस भेजा है. स्कूल के मानकों को लेकर कई बिदुओं पर जवाब मांगा गया है. जांच पूरी होने तक स्कूल बंद करने का आदेश दिया गया है.बीएसए ने कहा है कि वहां स्कूल संचालित नहीं हो सकता है.शिक्षा अधिकारी कल स्कूल के छात्रों का दूसरे स्कूल में एडमीशन करवाएंगे. 

मुजफ्फरनगर के नेहा पब्लिक स्कूल में छात्र की पिटाई के मामले पर प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई है. नेहा पब्लिक स्कूल से शिक्षा विभाग ने मानकों को लेकर कई बिंदुओं पर जवाब मांगा है. शिक्षा विभाग की ओर से इसी संबंध में स्कूल के संचालक को नोटिस भेजा गया है. उनसे कहा गया है कि जब तक विभागीय कार्रवाई पूरी नहीं होती, तब तक स्कूल को बंद कर दिया गया है. 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के एडमीशन आसपास के अन्य स्कूलों में कराए जाएंगे ताकि इस स्कूल के छात्रों की शिक्षा प्रभावित न हो. 

बेसिक शिक्षा अधिकारी शुभम शुक्ला ने बताया कि नेहा पब्लिक स्कूल खुब्बापुर विकासखंड शाहपुर में इओ शाहपुर के द्वारा जांच कराई जा रही है. विद्यालय मान्यता की शर्तों को पूरा नहीं करता है इसलिए वैधानिक कार्रवाई की जा रही है और मान्यता प्रत्याहार के लिए निर्देश भी जारी किया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Muzaffarnagar, Student Beating Case, Cancel School Recognition
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com