विज्ञापन
This Article is From Jan 09, 2017

मिशन 2017 : बीजेपी में प्रत्याशियों की सूची पर मंथन पूरा, जल्द घोषित होगी सूची

मिशन 2017 : बीजेपी में प्रत्याशियों की सूची पर मंथन पूरा, जल्द घोषित होगी सूची
उत्तर प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य
  • लखनऊ कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को
  • मौर्य ने कहा कि उनकी सारी तैयारी हो गई है.
  • भाजपा ने 27 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा पहले ही कर दी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के लिए चुनावों में प्रत्याशियों की सूची जारी करने का दौर चल रहा है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ में कहा है कि पार्टी जल्द ही अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करेगी.

पार्टी सूत्रों का कहना है कि 2017 उत्तर प्रदेश चुनावों में जिन प्रत्याशियों पर बीजेपी दांव खेलेगी उनकी सूची पर विचार-विमर्श लगभग पूरा हो गया. पार्टी सूची पर मंगलवार ही मुहर लगा देगी. इतना ही नहीं पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि भाजपा 2017 के विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा मकर संक्रांति के बाद करेगी. सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी की चुनाव अभियान समिति ने उम्मीदवारों के नामों को लगभग तय कर लिया है. पार्टी के लखनऊ कार्यालय में चुनाव समिति की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है.

प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उनकी सारी तैयारी हो गई है. मंगलवार को चुनाव अभियान समिति की बैठक में चुनाव के बिंदुओं और उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा होगी.

जानकारी के लिए बता दें कि भाजपा ने 27 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की घोषणा पहले ही कर दी है. इस समिति के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य हैं.

केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी पर हमला करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जिन विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों से अपने पिता मुलायम सिंह को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाने का जबरन हलफनामा लिया है और अवैध ढंग से जो ठेके-पट्टे दिए हैं, उसका हिसाब उन्हें जनता को देना चाहिए.

मुख्यमंत्री के चेहरे के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा का हर कार्यकर्ता सीएम का चेहरा है. सहयोगी दलों से सीटों के तालमेल को लेकर विवाद की खबरों के बीच केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सीटों को लेकर कोई विवाद नहीं है.

मौर्य ने मीडिया से बातचीत में बीएसपी सुप्रीमो मायावती पर भी तीखी टिप्पणी की और कहा कि उन्हें अपना इलाज कराना चाहिए. मायावती ने कई मुद्दों पर बीजेपी और खासतौर पर पीएम मोदी पर सीधे प्रहार किया है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विधानसभा चुनाव 2017, केशव प्रसाद मौर्य, लखनऊ, प्रत्याशियों की सूची, Assembly Polls 2017, Keshav Prasad Maurya, List Of Candidates, Lucknow
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com