विज्ञापन

मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामले में पढ़ा लिखा मौलवी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र और ताबीज से करता था आकर्षित

मिर्जापुर में जिम की आड़ में लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया था. अब इस मामले में एक पढ़े लिखे मौलवी को भी गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले सनसनीखेज मामले में सात आरोपी जेल भेजे जा चुके है यह आठवीं गिरफ्तारी है. (रिपोर्टः इंद्रेश पांडे)

मिर्जापुर जिम धर्मांतरण मामले में पढ़ा लिखा मौलवी गिरफ्तार, तंत्र-मंत्र और ताबीज से करता था आकर्षित

मिर्जापुर में जिम की आड़ में लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया था. अब इस मामले में एक पढ़े लिखे मौलवी को भी गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले सनसनीखेज मामले में सात आरोपी जेल भेजे जा चुके है यह आठवीं गिरफ्तारी है. मौलवी पर लोगों को जादू टोना और बहला फुसला कर, तंत्र-मंत्र ताबीज बनाना और लोगो को आकर्षित कर धर्मांतरण करवाता था. जिसके ऊपर एफआईआर दर्ज की गई है. यह आरोपी जिम धर्मांतरण में आरोपियों के संपर्क में था. इसके अलावा एक अन्य आरोपी अशफाक उर्फ लक्की अभी भी फरार है. बता दें कि  मिर्जापुर में जिम की आड़ में लड़कियों के जबरन धर्मांतरण का मामला सामने आया था. इस पूरे मामले का पता तब चला जब दो लड़कियों ने अलग-अलग थाने में जिम में हो रहे इस धर्मांतरण को लेकर शिकायत दर्ज कराई. 

Latest and Breaking News on NDTV


इस मामले में पुलिस ने 4 जिम को सील कर दिया है और 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है. अवैध धर्मांतरण के मामले में और भी जिम के लोगों के शामिल होने की आशंका है.

इस मामले में अब तक जिन 4 जिम का नाम सामने आया है, वो KGN-1, KGN-2, KGN-3 और आयरन फायर जिम है. चारों जिम को सील कर दिया है. दो लड़कियों ने आरोप लगाया था कि जिम ट्रेनर और उसके साथी लड़कियों से दोस्ती करते थे, उन्हें फंसाते थे, फिर ब्लैकमेल करते थे और फिर धर्मांतरण के लिए मजबूर करते थे.


कैसे सामने आया पूरा मामला?

मिर्जापुर की दो लड़कियों ने अलग-अलग थाने में शिकायत की थी और जिम में धर्मांतरण के लिए दबाव बनाए जाने का आरोप लगाया था. लड़कियों ने अपनी शिकायत में कहा था कि जिम मालिक और जिम ट्रेन पहले लड़कियों से दोस्ती करते थे, उन्हें अपने प्यार के जाल में फंसाते थे, उनके अश्लील फोटो बनाकर ब्लैकमेल कर पैसे वसूलते थे और उन पर धर्मांतरण करने का दबाव बनाते थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirzapur Gym Conversion Case, Forced Religious Conversion Mirzapur, Maulvi Arrested Mirzapur, Black Magic Conversion Racket UP, Mirzapur Gym Sealed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com