विज्ञापन
This Article is From Dec 02, 2017

2019 में बैलट पेपर से मतदान हुए तो बीजेपी दोबारा सत्ता में नहीं आएगी : मायावती

गौरतलब है कि यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के बाद बीएसपी ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है.

2019 में बैलट पेपर से मतदान हुए तो बीजेपी दोबारा सत्ता में नहीं आएगी : मायावती
बीएसपी सुप्रीमो मायावती ( फाइल फोटो )
  • मायावती ने दी बीजेपी को चुनौती
  • बैलेट पेपर से चुनाव कराने की चुनौती
  • 'बैलेट पेपर से हुए चुनाव तो बीजेपी हारेगी'
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी की जीत पर बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. मायावती ने कहा कि बीजेपी ईमानदार है तो ईवीएम का इस्तेमाल को बंद कर बैलेट पेपर से चुनाव कराए.  उन्होंने कहा ''अगर बीजेपी ईमानदार है और लोकतंत्र में विश्वास करती है तो ईवीएम के इस्तेमाल को बंद करे और बैलट पेपर से चुनाव करवाए. 2019 में लोकसभा के चुनाव होने हैं. अगर बीजेपी को विश्वास है कि जनता उनके साथ है तो वे बैलट पेपर से चुनाव कराए. मैं यह दावे के साथ कहती हूं कि 2019 में बैलट पेपर से मतदान हुए तो बीजेपी दोबारा सत्ता में नहीं आएगी."

यूपी निकाय चुनाव : मायावती के बिना मैदान में उतरे ही BSP ने जीत लीं दो सीटें, आखिर किसके लिए है यह खतरे की घंटी

यूपी निकाय चुनाव : इन 5 कारणों से हुई बसपा की निकाय चुनाव में वापसी

गौरतलब है कि यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी के बाद बीएसपी ने ही अच्छा प्रदर्शन किया है. पार्टी ने पहली बार अपने चुनाव निशान पर राज्य में निकाय चुनाव लड़ा है और मेरठ-अलीगढ़ के मेयर की सीट पर कब्जा कर लिया है. हालांकि इस चुनाव में मायावती ने खुद कहीं भी प्रचार नहीं किया लेकिन पूरे अभियान पर नजर बनाए रखी थी.

वीडियो :  बीएसपी की भी हुई है वापसी

बीएसपी ने इस चुनाव में सपा को तीसरे नंबर पर धकेल दिया है और कई जगहों पर दूसरे नंबर रही है. माना जा रहा है कि राज्य में एक बार फिर से मुस्लिम वोटर बीएसपी की ओर जा रहे हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com