विज्ञापन
This Article is From Jan 08, 2017

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार कार रैनबसेरे में घुसी, 5 की मौत, 6 घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में तेज रफ्तार कार रैनबसेरे में घुसी, 5 की मौत, 6 घायल
लखनऊ में सड़क दुर्घटना
  • लखनऊ के रैन बसेरे में एक तेज़ रफ्तार कार घुसी
  • दुर्घटना में मौके पर पांच लोगों की मौत हो गई
  • कार में सवार दोनों शख्स ने शराब पी रखी थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: लखनऊ में बीती रात तेज़ रफ़्तार का क़हर दिखा. रात 2 बजे के क़रीब एक तेज़ रफ़्तार आई-20 कार अनियंत्रित होकर एक नाइट शेल्टर में घुस गई और वहां सो रहे लोगों को कुचल दिया.

इस दुर्घटना में पांच लोगों की मौक़े पर ही मौत हो गई जबकि छह लोग घायल हुए हैं. बताया जा रहा है कि कार में दो लोग थे और दोनों ने ही शराब पी रखी थी.

पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. फ़िलहाल दोनों से पूछताछ जारी है. पुलिस का कहना है  कि दोनों लोगों ने शराब पी रखी थी. कुछ लोगों का कहना है कि आरोपियों में एक स्थानीय नेता का लड़का है तो दूसरा बड़े व्यापारी का लड़का है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
लखनऊ, नाइट शेल्टर, सड़क दुर्घटना, Lucknow, Night Shelter, Road Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com