विज्ञापन

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करिए... अरशद मदनी के बाद अब शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष ने भी कर दी सरकार से मांग

Shia Chand Committee News: शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष की मांग के बाद अब खिद भी गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है.

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करिए... अरशद मदनी के बाद अब शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष ने भी कर दी सरकार से मांग
lucknow cow national animal demand
  • शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है
  • मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने गौ हत्या पर देशभर में सख्त पाबंदी लगाने की आवश्यकता जताई है
  • गौ हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की भी उन्होंने जोरदार अपील की है
लखनऊ:

शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की है. बता दें कि इससे पहले मौलाना अरशद मदनी ने गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और पूरे देश में गौ हत्या रोकने की मांग की थी. अब मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने इस बयान का समर्थन किया है. 

गाय की हत्या रोको, आपसी भाईचारे के लिए जरूरी 

जमीयत उलेमा-ए-हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के बयान का समर्थन करते हुए शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास नकवी ने कहा कि देशभर में गौ हत्या पर सख्त पाबंदी लगनी चाहिए. जो लोग गाय की खरीद-फरोख्त या हत्या में शामिल हों,उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए. उन्होंने कहा कि एक मुसलमान की ओर से गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग की जा रही है, लेकिन इस मुद्दे पर सनातनी समाज के लोग चुप्पी साधे हुए हैं. मौलाना ने कहा कि देश में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने के लिए गौ हत्या पर रोक जरूरी है. 
 

लेखक के बारे में
img
अजय कुमार दुबे
Senior Special Correspondent
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cow National Animal Demand, Cow National Animal, Shia Chand Committee
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com