विज्ञापन
This Article is From Aug 14, 2017

आज है लखनऊ मेट्रो का स्पीड टेस्ट, पास हुई तो जल्द मिलेगी हरी झंडी

इसका स्पीड ट्रायल सोमवार को मुख्य मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की देखरेख में किया जाएगा.

आज है लखनऊ मेट्रो का स्पीड टेस्ट, पास हुई तो जल्द मिलेगी हरी झंडी
लखनऊ मेट्रो की फाइल फोटो
  • स्पीड ट्रायल सोमवार को सीएमआरएस की देखरेख में होगा
  • ट्रायल ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से चारबाग मेट्रो स्टेशन के बीच होगा.
  • अप व डाउन लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा.
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो का सपना जल्द पूरा हो सकता है. यानी कहा जा सकता है कि नवाबों के शहर कहें जाने वाले शहर और उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के निवासियों को मिलने वाला है खास तौहफा. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो का संचालन जल्द शुरू हो सकता है. इसका स्पीड ट्रायल सोमवार को मुख्य मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) की देखरेख में किया जाएगा. यह ट्रायल ट्रांसपोर्ट नगर मेट्रो स्टेशन से चारबाग मेट्रो स्टेशन के बीच होगा. मेट्रो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, राजधानी में मेट्रो चलाने के लिए सीएमआरएस द्वारा चार दिन तक सभी स्तर से निरीक्षण किया गया था.

इसके बाद लोड टेस्टिंग के निर्देश दिए गए थे. यह टेस्टिंग भी लखनऊ मेट्रो करवा चुका है. अब अप व डाउन लाइन पर स्पीड ट्रायल किया जाएगा. आठों स्टेशनों के बीच ट्रायल होता है तो मेट्रो यह दूरी 9.41 मिनट में पूरी करेगी.

यह भी पढ़ें : लखनऊ में बढ़ रहे हैं स्वाइन फ्लू के मामले, स्कूलों में जांच के लिए जाएंगी मेडिकल टीमें

सूत्रों के अनुसार, सीएमआरएस सतीश कुमार पांडे सोमवार को निरीक्षण करने के बाद इसी सप्ताह क्लीयरेंस दे सकते हैं. क्लीयरेंस मिलते ही एलएमआरसी प्रदेश सरकार से मेट्रो चलाने की इजाजत मांगेगी.
Video : लखनऊ मेट्रो के ट्रॉयल रन का शुभारंभ

गौरतलब है कि लखनऊ मेट्रो की ट्रायल रन का शुभारंभ उत्तर प्रदेश की पूर्व सरकार यानी समाजवादी सरकार के समय हुआ था. इस मौके पर उनकी पत्नी व कन्नौज की सांसद डिंपल यादव, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव के साथ कई अन्य वरिष्ठ मंत्री मौजूद थे.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com