विज्ञापन
This Article is From Sep 15, 2019

चीन के खराब बीज से सैकड़ों किसान तबाह, फसल तो लगी लेकिन 'धान' है नदारद

एक मल्टी नेशनल कंपनी के खराब बीज से करीब ढाई से तीन हजार एकड़ की धान की फसल बर्बाद हो गई है.

चीन के खराब बीज से सैकड़ों किसान तबाह, फसल तो लगी लेकिन 'धान' है नदारद
अनुमान के मुताबिक किसानों को 8 करोड़ रुपये की चपत लग गई
टांडा रामपुर:

एक मल्टी नेशनल कंपनी के खराब बीज से करीब ढाई से तीन हजार एकड़ की धान की फसल बर्बाद हो गई है. रामपुर टांडा कस्बे के करीब साढ़े तीन सौ से ज्यादा किसानों ने चीन की एक कंपनी सिंजेटा इंडिया एलपी 17059 धान का बीज खरीद कर तीन हजार एकड़ में लगाया लेकिन तीन महीने बाद धान की फसल तो खेत में लहलहा रही है लेकिन इन पौधों में धान नहीं पड़ा जिससे इन किसानों को अनुमानित करीब 8 करोड़ रुपए की चपत लग गई है. कई ऐसे छोटे किसान हैं जिन्होंने लीज या बटाई में खेत लेकर उनमें धान लगाया था वो सब बर्बादी के कगार पर हैं. रामपुर टांडा के किसान विकास सैनी ने बताया कि कंपनी ने घूम-घूम कर ये प्रचार किया कि एक बीघे में चार से पांच कुंतल धान होगा इसी उम्मीद में हजारों रुपए का बीज खरीदा और 30 बीघे में करीब एक लाख 10 हजार की भर्ती लगा दी लेकिन महीने बाद फसल तो खड़ी है लेकिन धान नहीं आया. 

d6paq2ag

कुछ इस तरह फसलों से धान नदारद है 

नायब तहसीलदार ने कथित तौर पर मांगी रिश्वत, किसान ने भैंस लाकर उनकी कार से बांध दी!

हजारों एकड़ में धान की खड़ी फसल में धान का अता-पता नहीं है इसे लेकर बीज बेचने वाले स्थानीय दुकानदारों को भी किसानों के गुस्से का शिकार होना पड़ा है, सूत्रों ने बताया कि कंपनी को पहले ही बीज में खराबी की शिकायत मिली थी पर अपना खराब बीज किसानों को बेचकर कंपनी ने अपना पैसा निकाल लिया आ गया लेकिन किसान बर्बादी के कगार पर पहुंच चुके हैं. 

आतंकियों की धमकी के बाद केंद्र सरकार खरीदेगी J&K के किसानों के सेब, सीधे खातों में पहुंचेगा पैसा

खराब बीज पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं
सरकार उन्हीं बीजों का टेस्टिंग कराती है जिस बीज को सब्सडी देकर किसानो को बेचा जाता है लेकिन भारत में बीज और कीटनाशक बेचने वाली मल्टी नेशनल कंपनियों पर सरकार का कोई नियंत्रण नही है. इसके चलते बीज की ये कंपनियां किसानों को लगातार चपत लगा रही हैं. 

Video: बिहार में नील गाय की बेरहमी से हत्या

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com