लखीमपुर खीरी कांड की जांच कर रहे उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष जांच दल ने एक स्थानीय कोर्ट में 5,000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. लखीमपुर खीरी में किसान प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई थी. विशेष जांच दल चार्जशीट के हजारों पन्ने आज सुबह लखीमपुर खीरी में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट पहुंचा. पन्ने दो ताले लगे एक बड़े पेटी में थे.
वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने लखीमपुर में संवाददाताओं से कहा, 'हां, चार्जशीट दाखिल कर दी गई है.'
केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का जेल में बंद बेटा आशीष मिश्रा पिछले साल अक्टूबर में लखीमपुर खीरी में चार किसानों और एक पत्रकार की हत्या का मुख्य आरोपी है. कुल आठ लोगों की इसमें मौत हुई थी.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
Uttar Pradesh: SIT files chargesheet against 14 accused in the Lakhimpur Kheri violence case
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) January 3, 2022
"Name of one more person, Virendra Shukla, has been added in the chargeseet. He has been charged under Section 201 of IPC," prosecution lawyer says
आशीष मिश्रा ने कथित तौर पर अपनी एसयूवी से चार किसानों और एक पत्रकार को रौंद दिया था, जिसके बाद हिंसा भड़क उठी, जिसमें दो भाजपा कार्यकर्ताओं सहित तीन और लोगों की मौत हो गई थी. सोशल मीडिया पर देश को झकझोर देने वाले वीडियो में एक एसयूवी किसानों को तेज रफ्तार से रौंदते हुए दिख रही है.
किसानों को मारने की 'सुनियोजित साजिश' : लखीमपुर केस में 'मंत्री-पुत्र' पर बोली पुलिस
यूपी पुलिस ने अगले दिन आशीष मिश्रा और 12 अन्य को हत्या के आरोपी के रूप में नामजद करते हुए प्राथमिकी दर्ज की थी. लेकिन केंद्रीय मंत्री के बेटे को सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद एक सप्ताह बाद गिरफ्तार किया गया था.
पिछले महीने, एसआईटी ने स्थानीय अदालत को बताया था कि किसानों और पत्रकार की हत्या एक "सुनियोजित साजिश" थी. यह कोई लापरवाही से मौत का मामला नहीं था. साथ ही मांग की गई थी कि आशीष मिश्रा और अन्य के खिलाफ रैश ड्राइविंग के आरोपों को संशोधित किया जाना चाहिए और हत्या के प्रयास और जान बूझकर चोट पहुंचाने का आरोप जोड़ा जाना चाहिए.
लखीमपुर खीरी मामले से ध्यान भटकाने में लगी है भाजपा सरकार: राहुल गांधी
लखीमपुर पुलिस द्वारा दो प्राथमिकी दर्ज की गईं हैं- एक मृत किसानों के परिवारों द्वारा, जिन्होंने मुख्य आरोपी के रूप में आशीष मिश्रा का नाम लिया. दूसरी लखीमपुर में भाजपा कार्यकर्ता सुमित जायसवाल द्वारा अज्ञात किसानों के खिलाफ दर्ज करवाई गई है.
जायसवाल ने आरोप लगाया कि किसानों ने हिंसा भड़काई. वायरल वीडियो में जायसवाल किसानों को टक्कर मारने वाली एसयूवी से भागते हुए दिखाई दे रहे थे. बाद में उसे आशीष मिश्रा से जुड़े मामले में सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया था.
सवाल इंडिया का : क्या अजय मिश्रा पर होगी कार्रवाई? कब तक टिके रहेंगे टेनी?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं