विज्ञापन

मेरठ में हाईवे पर भिड़े कावड़ियों के दो गुट, जमकर चले लात-घूंसे, वायरल Video पर पुलिस को देनी पड़ी सफाई

Meerut Kanwariyas Video: मेरठ में नेशनल हाईवे पर कावड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया. जिसके बाद पुलिस के सामने ही जमकर मारपीट हुई. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

मेरठ में हाईवे पर कावड़ियों में विवाद
  • मेरठ में कावड़ियों को दो गुट आपस में भिड़ गए. जिसके बाद जमकर मारपीट हुई.
  • मौके पर पहुंची पुलिस ने बीच बचाव किया. लेकिन कावड़ियों में जमकर मारपीट होती रही.
  • घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विवाद बाइक टकराने पर हुआ था.

मेरठ में दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग NH-58 पर कांवड़ियों के दो ग्रुप किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए. मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई. मामले की जानकारी लगते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कावड़ियों के दोनों ग्रुप में बीच-बचाव किया. इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. जिसमें दावा किया जा रहा है कि उग्र कांवड़ियों ने सादी वर्दी में आए पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की है. हालांकि मेरठ पुलिस ने इस मामले में सफाई दी है. बताया जा रहा है कि कावड़ियों के दोनों गुटों में बाइक टकराने को लेकर विवाद हुआ था. 

क्या है मेरठ में कावड़ियों के बीच विवाद

मामला दौराला थाना क्षेत्र का है. यहां हरिद्वार से गंगाजल लेकर कावड़ियों का ग्रुप आ रहा था, जबकि दो कावड़िए सोनू और गुड्डू हरिद्वार कावड़ लेकर जा रहे थे. लेकिन इसी दौरान उनका विवाद कावड़ियों के ग्रुप से हो गया. मामला इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई. घटना की जानकारी मिलते ही मेरठ पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों में बीच बचाव किया. इस दौरान पुलिस ने सोनू और गुड्डू को भीड़ से बचाकर अपनी जीप में बैठाया, लेकिन गुस्साए कांवड़ियों ने उन्हें जीप से बाहर खींच लिया और फिर उनकी पिटाई कर दी. मौके पर कुछ और कांवड़ियों ने भी इकट्ठा होकर दोनों की पिटाई की थी, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः गाजियाबाद में कल से स्कूल बंद, कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ समेत इन जिलों में भी रहेगी छुट्टी

मेरठ पुलिस ने दी सफाई 

सोनू और गुड्डू दोनों गौतमबुद्ध नगर के रहने वाले हैं. हालांकि वायरल वीडियो को पुलिसकर्मियों की पिटाई बताकर वायरल किया जा रहा है. जबकि मेरठ के एसपी सिटी विनायक भोंसले का कहना है कि पुलिस के साथ कोई मारपीट नहीं हुई.उनके मुताबिक विवाद कांवड़ियों के दो पक्षों के बीच हुआ था और पुलिस ने तत्काल हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया. कांवड़ियों को समझा बुझाकर शांत कराया और रवाना कर दिया गया. 

पुलिसकर्मियों के साथ हुई मारपीट की बात का सिटी एसपी ने खंडन किया है. बता दें कि इस वक्त मेरठ में पुलिस कावड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट पर चल रही है. क्योंकि बड़ी संख्या में कावड़िए यहां से निकल रहे हैं. 

ये भी पढ़ेंः दिल्ली-देहरादून हाईवे पर मुजफ्फरनगर में भारी वाहन बंद! देखें 12 अगस्त तक का पूरा रूट प्लान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
MEERUT NEWS, Kanwariyas News, Kanwar Yatra, Kanwariyas Kanwar Yatra, Kanwar Yatra UP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com