विज्ञापन
This Article is From Oct 24, 2025

रिसेप्शनिस्ट पर थी नजर, होटल मालिक बोला- आई लव यू, मना किया तो बंधक बनाकर किया रेप

ये मामला कानपुर के कोयला नगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी का है. इस होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि होटल मालिक ने उसे प्रोपोज किया, जिसको उसने ठुकरा दिया. प्रपोज़ल ठुकराए जाने से नाराज होटल मालिक ने उसे छह घंटे तक बंधक बनाए रखा.

रिसेप्शनिस्ट पर थी नजर, होटल मालिक बोला- आई लव यू, मना किया तो बंधक बनाकर किया रेप
  • कानपुर के होटल मालिक मनोज कुमार पटेल ने लव प्रपोजल ठुकराने पर रिसेप्शनिस्ट को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया
  • आरोपी ने युवती को छह घंटे तक कमरे में बंद रखा, हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था
  • पीड़िता ने चकेरी थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया
कानपुर:

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक होटल मालिक पर आरोप है कि उसने लव प्रपोजल ठुकराने पर अपनी रिसेप्शनिस्ट को बंधक बनाकर उसके साथ बलात्कार किया. आरोपी ने युवती को जबरन एक कमरे में खींच लिया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके. पीड़िता की शिकायत पर चकेरी थाना पुलिस ने आरोपी होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है.

ये मामला कानपुर के कोयला नगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी का है. इस होटल में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करने वाली युवती ने आरोप लगाया है कि होटल मालिक ने उसे प्रपोज किया, जिसको उसने ठुकरा दिया. प्रपोज़ल ठुकराए जाने से नाराज होटल मालिक ने उसे छह घंटे तक बंधक बनाए रखा. इस दौरान उसके साथ मानवीयता की गई और फिर रेप करने के बाद ये कहकर छोड़ा गया कि अगर ये सब किसी को बताया तो बदनाम कर देंगे.

चकेरी थाना क्षेत्र में रहने वाली 21 वर्षीय युवती कोयला नगर स्थित होटल ट्विंकल गैलेक्सी में पिछले एक साल से रिसेप्शनिस्ट का काम कर रही थी. होटल का मालिक आदर्श विहार निवासी मनोज कुमार पटेल है. पीड़िता द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार मनोज पटेल कुछ समय से उस पर गलत नजर रख रहा था और उसने प्रेम का इजहार करते हुए उस पर नजदीकियां बढ़ाने का दबाव बनाया.

आरोप है कि 22 अक्टूबर बुधवार की देर रात जब युवती होटल में थी, तब मनोज आया और उसे जबरन खींचकर एक कमरे में ले गया. वहां उसने युवती के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसके साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, बंधक बनाने और धमकाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया. चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि आरोपी को पीएसी मोड़ बाईपास से गिरफ्तार कर लिया गया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Uttar Pradesh Crime In Hindi, UP News In Hindi, Kanpur Breaking News Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com