Roaming With Another Girl: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शुक्रवार को शहर में लड़की घुमाने के आरोपी एक युवक को परिजनों ने रंगे हाथ पकड़ लिया और फिर परिजनों ने युवक पर थप्पड़ और चप्पल की बारिश करनी शुरू कर दी. लड़की के साथ पकड़े गए युवक की सरेआम हो रही सड़क पर पिटाई का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो में युवक की पिटाई हो रही है और वह सफाई देने की कोशिश करते हुए भी पिट रहा है.
ये भी पढ़ें-Honor Killing: लड़की अपने ही रिश्तेदार लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी, हत्या के बाद शव दफनाने जा रहा परिवार पकड़ा गया
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है 1 मिनट 49 सेकेंड का वीडियो
रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो झांसी जनपद के सीपरी बाजार थानान्तर्गत मिशन कम्पाउंट का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल 1 मिनट 49 सेकेंड का वीडियो में देखा जा सकता है कि परिजनों के हाथों पिट युवक को देखने के लिए भीड़ मजमा लगा लिया है और चटखारे लेते हुए देख रही है. युवक को पीटने वाले परिजनों में तीन महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं.
वायरल हो रहा युवक की पिटाई का वीडियो पूरी तरह से म्यूट है
युवक को पीट रही तीन महिलाओं में एक महिला बुर्का पहने हुए है. युवक पर थप्पड़ और चप्पल परिजनों द्वारा लगातार बरसाया जा रहा है, इसके बाद कॉलर पकड़कर युवक को घसीटते हुए सड़क पर लेकर जाते हैं. वायरल हो रहा वीडियो पूरी तरह से म्यूट है, लेकिन युवक के गालों पर पड़ रहे झन्नाटेदार थप्पड़ की गूंज उसकी तीव्रता का अहसास करा रहे हैं.
किसी दूसरी लड़की के साथ लड़के को रंगे हांथ पकड़ा गया था
बताया जा रहा है कि युवक की पिटाई उसके परिजनों ने लड़कीबाजी के कारण की है. वायरल वीडियो के बारे में जब सीपरी बाजार थाना प्रभारी जेपी चौबे से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास किसी भी पक्ष की ओर से कोई शिकायत नहीं आई है. आस-पास पता करने पर मालूम हुआ कि किसी दूसरी लड़की के साथ लड़के को रंगे हांथ पकड़ लिया गया था, जिस कारण उसके परिजनों ने उसे खूब पीटा.
ये भी पढ़ें-गले के आर- पार हुआ 11 इंच लंबा सरिया, डाक्टरों की टीम ने जटिल ऑपरेशन कर सफलतापूर्वक निकाला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं