विज्ञापन
This Article is From Mar 17, 2022

चुनाव जीता तो योगी जी से कहूंगा,मैं हीरो के बजाय नेता बन गया हूं : डॉक्‍टर कफील खान

पी के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु के मामले से डॉक्टर कफील खान का नाम सुखियों में आया था.

चुनाव जीता तो योगी जी से कहूंगा,मैं हीरो के बजाय नेता बन गया हूं : डॉक्‍टर कफील खान
राज्य विधान परिषद के चुनाव में सपा ने डॉक्टर कफील खान को अपना उम्मीदवार बनाया है
गोरखपुर:

अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी (SP)ने राज्य विधान परिषद के चुनाव में डॉक्‍टर कफील खान (Dr Kafeel Khan) को अपना उम्‍मीदवार बनाया है. यूपी के गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में वर्ष 2017 में ऑक्सीजन आपूर्ति बाधित होने के कारण बड़ी संख्या में बच्चों की मृत्यु के मामले से डॉक्टर कफील खान का नाम सुखियों में आया था. सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि पार्टी ने राज्य विधान परिषद के स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र से होने वाले चुनाव के लिए डॉक्टर कफील खान को देवरिया-कुशीनगर सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है.

कफील ने गोरखपुर में संवाददाता सम्मेलन में अपनी उम्मीदवारी का जिक्र करते हुए कहा, 'मैं एक डॉक्टर था. बाद में सामाजिक कार्यकर्ता बना. उसके बाद पुलिस की सूची में हिस्ट्रीशीटर बन गया. उसके बाद मैं लेखक बना और बाबा राघव दास गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में हुए ऑक्सीजन कांड के ऊपर एक किताब लिखी और अब मैं नेता बन गया हूं.'उन्होंने कहा, 'जब गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन कांड हुआ था तब मुख्यमंत्री योगी (आदित्यनाथ) ने कहा था कि मैं हीरो बनने की कोशिश कर रहा हूं क्योंकि मैं संकट के वक्त बाहर से ऑक्सीजन सिलेंडर लाने में कामयाब रहा था और अगर मैं विधान परिषद सदस्य का चुनाव जीता और मेरी योगी जी से मुलाकात हुई तो मैं कहूंगा कि मैं अभिनेता बनने के बजाय नेता बन गया हूं.'

डॉक्‍टर कफील खान ने कहा कि वह तीन मुद्दों-स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं और उनका सपना लोगों के लिए एक ऐसा अस्पताल बनाना है जहां की सेवाएं किसी कॉरपोरेट हॉस्पिटल जैसी हों. उन्होंने कहा, 'मैं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिला और अपनी किताब उन्हें भेंट की. साथ ही मैंने उन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार की सीमा पर एक अस्पताल बनाने के अपने सपने के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि वह सत्ता में नहीं हैं. उसके बाद उन्होंने मुझे राजनीति में आने और देवरिया-कुशीनगर सीट से विधान परिषद सदस्य का चुनाव लड़ने की पेशकश की.'गौरतलब है कि स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र के विधान परिषद सदस्य के चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है, मतदान आगामी 9  अप्रैल को होगा.

- ये भी पढ़ें -

* '"कांग्रेस का 'जी-23' समूह सड़ा हुआ आम है", सामना के संपादकीय में जबरदस्त खिंचाई
* "कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा पर छोड़ा पद": नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया PPCC चीफ पद से इस्तीफा
* "लखीमपुर केस : आशीष मिश्रा व UP सरकार को SC का नोटिस, सभी गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश

"क्‍यों न रद्द कर दी जाए जमानत?": लखीमपुर हिंसा मामले में आशीष मिश्रा को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dr Kafeel Khan, Yogi Adityanath, Gorakhpur Medical College Tragedy, SP
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com