विज्ञापन

हापुड़ में नामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कारोबारी लूट कांड का आरोपी था श्याम

Police Encounter In Hapur: बदमाश श्याम 1 जून की रात उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती के मामले में मोस्ट वॉन्टेड था.

हापुड़ में नामी बदमाश पुलिस एनकाउंटर में ढेर, कारोबारी लूट कांड का आरोपी था श्याम
हापुड़ एनकाउंटर में बदमाश ढेर
  • यूपी के हापुड़ में पुलिस ने 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश श्यामा को मुठभेड़ में ढेर कर दिया
  • श्यामा उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती के मामले में मोस्ट वॉन्टेड था
  • पुलिस ने संदिग्ध बाइक सवार को पकड़ने के लिए पीछा किया और गांव गोदी के पास घेराबंदी कर आत्मरक्षा में फायरिंग की

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी बदमाश श्यामा को ढेर कर दिया. बदमाश श्याम 1 जून की रात उद्योगपति नरेंद्र अग्रवाल के परिवार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती के मामले में मोस्ट वॉन्टेड था. पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. पुलिस और बदमाश के बीच यह एनकाउंटर गुरुवार देर रात हुआ. थाना हापुड़ नगर और हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश को घेरने के बाद हुई फायरिंग में यह कार्रवाई हुई.

बाइक सवार बदमाश का एनकाउंटर

बीती रात बुलंदशहर रोड पर चेकिंग के दौरान पुलिस को एक संदिग्ध बाइक सवार दिखाई दिया. पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की. पीछा किए जाने पर हापुड़ देहात पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और गांव गोदी के पास बदमाश की घेराबंदी कर दी.खुद को चारों तरफ से घिरा देख श्यामा ने ट्यूबवेल की आड़ लेकर पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग शुरू कर दी. आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें वह गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

50 हजार का इनामी बदमाश था श्यामा

मृतक की पहचान रामपुर जनपद के पटवाई थाना क्षेत्र निवासी श्याम के रूप में हुई है. श्याम पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह हापुड़ देहात क्षेत्र में 1 जून की रात्रि में उद्योगपति नरेन्द्र अग्रवाल के परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर करोड़ों की डकैती कांड की वारदात में वांछित चल रहा था.

अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस बरामद

मौके से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा और खोखा कारतूस तथा स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है. मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भी घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस के मुताबिक मारे गए बदमाश के खिलाफ डकैती और गैंगस्टर एक्ट समेत कई गंभीर मुकदमे दर्ज थे. मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.

पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहा था बदमाश

पुलिस अधीक्षक हापुड़, कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि थाना हापुड़ नगर और थाना हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोकने की कोशिश की. बदमाश पुलिस टीम को देखकर भागने लगा. घेराबंदी किए जाने पर उसने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की. पुलिस न आत्मरक्षा में गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गया.अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें-प्रयागराज: आरोपी का एनकाउंटर, पहले लड़की भगाई, फ‍िर क‍िया ताऊ समेत तीन की हत्‍या

लेखक के बारे में
img
अदनान खान
संवाददाता
अदनान खान यूपी के अलीगढ़ से NDTV के संवाददाता हैं.  और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Encounter, Hapur Encounter, Police Encounter, UP Police, Criminal Encounter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com