विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा: भगवान के घर में चोरी, दुर्गा मां की मूर्ति से गहने-जवाहरात उड़ा ले गए चोर; CCTV में घटना कैद

ग्रेटर नोएडा के दादरी में बिसाहडा रोड स्थित दुर्गा मंदिर में देर रात चोरों ने दुर्गा मां की मूर्ति के ऊपर लगे चांदी का छत्र और सोने के जेवरात को चोरी कर लिया.

ग्रेटर नोएडा: भगवान के घर में चोरी, दुर्गा मां की मूर्ति से गहने-जवाहरात उड़ा ले गए चोर; CCTV में घटना कैद
मंदिर में चोरी की घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है.
ग्रेटर नोएडा:

चोर जब चोरी करने पर आते हैं तो मंदिर को भी नहीं छोड़ते. ऐसा ही मामला ग्रेटर नोएडा के दादरी से आया है, जहां रात के अंधेरे में मंदिर में मूर्ति के गहने-जेवरात चुरा लिए. मामला दादरी में बिसाहडा रोड स्थित प्रसिद्ध दुर्गा मंदिर में का है, जहां से देर रात चोरों ने दुर्गा मां की मूर्ति के ऊपर लगे चांदी का छत्र और सोने के जेवरात को चोरी कर लिया. चोरी की यह घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई.

जानकारी के अनुसार, देर रात चोरों ने माता के मंदिर को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया. चोर मंदिर से करीब 3 किलो से ज्यादा के चांदी के छत्र और सोने की नथ की चोरी कर फरार हो गए. चोरी की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि चोर मंदिर के अंदर घुसकर दुर्गा मां के ऊपर लगे छत्र को चोरी करते हुए बैग में रख रहा है. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों में भारी आक्रोश है.

वहीं दादरी पुलिस का कहना है कि मंदिर में चोरी की सूचना की जानकारी मिली थी. पुलिस मौके पर पहुंची है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है. जल्दी ही इस चोरी का खुलासा किया जाएगा.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com