डॉक्टर कफील खान मेडिकल कॉलेज के 100 बेड वाले एईएस वार्ड के नोडल अधिकारी थे...
- कफील को 30 बच्चों की मौत के बाद पद से हटा दिया गया था
- मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे के दौरान 13 बच्चों की मौत हो गई
- इस प्रकार इस साल अब तक कुल 1317 बच्चों की मौत हो चुकी है
गोरखपुर:
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज के एईएस वार्ड में नोडल अधिकारी रहे कफील खान को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया. पिछले महीने अस्पताल में दो दिन के दौरान 30 बच्चों की मौत के बाद खान को पद से हटा दिया गया था. उधर मेडिकल कॉलेज में बीते 24 घंटे के दौरान 13 बच्चों की मौत हो गई है . इस प्रकार इस साल अब तक कुल 1317 बच्चों की मौत हो चुकी है. कफील खान मेडिकल कालेज के 100 बेड वाले एईएस वार्ड के नोडल अधिकारी थे.
उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) के महानिरीक्षक अमिताभ यश ने खान को गिरफ्तार किये जाने की पुष्टि करते हुए भाषा को बताया कि उसे सुबह नौ बजे पकड़ा गया. गोरखपुर के वरिष्ठ पुलिस अध़ीक्षक अनिरुद्ध सिद्धार्थ पंकज ने बताया कि कफील को गोरखपुर के बाहरी इलाके से गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले एसटीएफ ने 29 अगस्त को मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य रहे राजीव मिश्र और उनकी पत्नी को गिरफ्तार किया था.
पढ़ें : डॉक्टर कफील के समर्थन में उतरा एम्स, डॉक्टरों ने कहा-उन्हें बलि का बकरा बनाया गया
उधर अपर सत्र न्यायाधीश शिवानंद सिंह ने प्राथमिकी में नामित नौ में से सात लोगों के खिलाफ कल गैर जामानती वारंट जारी किया था. इससे एक दिन पहले ही राजीव और पूर्णिमा को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था. वारंट एईएस वार्ड के प्रभारी कफील खान, एनेस्थीसिया के डा सतीश, फार्मासिस्ट गजानन जायसवाल, लेखाकार सुधीर पाण्डेय, सहायक क्लर्क संजय कुमार और गैस आपूर्तिकर्ता उदय प्रताप सिंह एवं मनीष भंडारी के खिलाफ जारी हुआ है.
VIDEO : डॉक्टर कफील को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार
इस बीच मेडिकल कालेज के नवनियुक्त प्रिंसिपल डा पी के सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे के दौरान दस बच्चों की एनआईसीयू और तीन बच्चों की जनरल पीडियाट्रिक वार्ड में मौत हो गई. सिंह ने बताया कि बीते 24 घंटे में इंसेफेलाइटिस वार्ड में मौत की कोई खबर नहीं है. अस्पताल में 53 नये मरीज भर्ती हुए हैं. मेडिकल कालेज में इस साल अब तक 1317 बच्चों की मौत हो चुकी है.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Dr Kafeel Khan